एक्सप्लोरर

केदारनाथ घाटी में क्यों हो रहे हैं हेलीकॉप्टर हादसे? खराब मौसम के साथ ये बड़ी वजह आई सामने

Kedarnath Yatra 2025: उत्तराखंड में मई महीने से चारधाम यात्रा शुरू हुई है. इस डेढ़ महीने में अब तक पांच हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं, जिनमें से दो हादसो में सभी यात्रियों की मौत हो गई.

Kedarnath Yatra 2025 Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में रविवार तड़के हेलीकॉप्टर क्रैश में सात लोगों की जान चली गई. ये हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था. इसी बीच गौरीकुंड के पास ये हादसा हो गया, जिसमें पायलट और एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद केदारनाथ की घाटियों में हेली सेवाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं. पल-पल बदलते मौसम और कठिन संकरी घाटी यहां हेलीकॉप्टर यात्रा को और कठिन बना देता है. 

उत्तराखंड में मई महीने से चारधाम यात्रा शुरू हुई है. इस डेढ़ महीने में अब तक पांच हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं, जिनमें से दो में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और इसमें सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई जबकि चार में इमरजेंसी लैंडिंग और रोटर तक को नुकसान हुआ. केस्ट्रेल एविएशन के हेलीकॉप्टर को भी तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस हादसे में पायलट घायल हो गया था. ये सभी हादसे केदारनाथ मार्ग पर हुए. 

बिना रडार और नियमों के उड़ान भरते हैं हेलीकॉप्टर
एविएशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन हादसों के पीछे केदारनाथ घाटी में पल-पल बदलता मौसम है. खराब मौसम के बावजूद एविएशन कंपनियां बिना नियम कायदों का ध्यान रखे उड़ान भरती हैं. यहां हेलीकॉप्टर बिना रुके यात्रियों को लाते और ले जाते हैं. एक तरफ खराब मौसम और दूसरी तरफ ये हेलीकॉप्टर बिना किसी रडार और नियमों के उड़ान भरते रहते हैं, जो इ हादसों की सबसे बड़ी वजह हैं.  

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक सीनियर पायलट ने बताया कि ये इलाका बेहद कठिन है, लेकिन इसके साथ ही एक चुनौती ये ही भी है कि तीर्थयात्रियों के लिए उड़ानें भी बढ़ गई हैं और यहां के लिए कोई एयर ट्रैफिक कंट्रोल नेटवर्क और मौसम स्टेशन नहीं है. जिससे सही स्थिति का पता चल सके. गौरीकुंड से केदारनाथ तक संकरी घाटी में उड़ान भरना पायलट के अनुभव और सुरक्षा जागरूकता पर निर्भर करता है. क्योंकि यहां कोई आपातकालीन लैंडिंग साइट भी नहीं है. 

एक और पायलट के मुताबिक इस घाटी में हेलीकॉप्टर के लिए तय रूट भी नहीं है. ऐसे में जब तक इनपर गहनता से काम नहीं होता है तब तक इनका परिचालन रोक दिया जाना चाहिए. एक और पायलट ने भी कहा कि इस सीजन में हेली सेवाओं को रोक दिया जाना चाहिए लेकिन लालच की वजह से ये चलाई जा रही हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget