एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में हो रही सेब की खेती, किसानों को मिल रहा लाभ, जानें- कहां से मिली मदद

Uttarakhand: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हिमाचल और कश्मीर की तर्ज पर सेब की खेती हो रही है. जिससे सेब की खेती कर रहे किसामों की आमदनी में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है.

Nainital News: आम तौर पर हिमाचल और कश्मीर के सेब दुनिया भर में मशहूर हैं, मगर अब उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों में उगाया जा रहा सेब दुनिया के बाजारों में छाने की तैयारी कर रहा है. सरकार भी मिशन एप्पल के जरिए बागवानों की मदद को आगे आ रही है. नैनीताल जिले की परंपरागत फल पट्टी रामगढ़ और मुक्तेश्वर में सघन बागवानी के जरिए किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी हो रही है और खेतों में भी हरियाली नजर आ रही है.

धारी तहसील के कसियालेख में होटल चलाने वाले 55 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कोरोना काल में अपने गांव में एक एकड़ ढालदार खेतों में सेब के पौधे लगाए. इसके लिए उन्होंने राज्य के उद्यान विभाग से तकनीकी और आर्थिक मदद का उपयोग किया. देशी-विदेशी प्रजाति के छोटे आकार के सेब के पेड़ों से वह तीन साल में ही अच्छी पैदावार ले रहे हैं. दो सालों में वह पंद्रह लाख के सेब बाजार में मुहैया करवा चुके हैं. इस लिहाज से व्यावसायिक नजरिए से उनकी पहल उत्साहजनक कही जा सकती है.

सेब की खेती से हुई अच्छी आमदनी

कुछ इसी तरह का प्रयोग कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी करने वाले आनंद सिंह बिष्ट ने अपने बंजर खेतों में किया, आज उनके एक हजार सेब के पेड़ अच्छी आमदनी देने लगे हैं. सेब का बगान विकसित करने के दौरान अर्जित तकनीकी ज्ञान और शोध के बाद उन्होंने खुद की एक कंसल्टेंसी फर्म खोल दी है, जिसके माध्यम से वह जरूरतमंद किसानों को सेब के बागान लगाने में सहायता कर रहे हैं.

पारंपरिक के साथ ही आधुनिक किस्मों की बढ़ी पैदावार

फिलहाल मुक्तेश्वर, रामगढ़ के आसपास के गांवों में सेब की खेती को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है. नैनीताल जिले में करीब साढ़े पांच सौ हेक्टेयर इलाके में लगभग दो हजार मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होता रहा है. यहां पहले भी रॉयल डिलेसियस, रायमर, फैनी और अन्य पारंपरिक किस्मों के सेबों की पैदावार हुआ करती थी. अब यहां किंग रॉट, गाला, स्कारलेट, ग्रीन स्मिथ आदि आधुनिक किस्में भी तैयार हो रही है.

यह भी पढ़ेंः 
Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जेल से महिला कैदी फरार, साड़ी की रस्सी बनाकर फांदी दीवार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chitrakoot News: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
चित्रकूट: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget