एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जेल से महिला कैदी फरार, साड़ी की रस्सी बनाकर फांदी दीवार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Uttarakhand: जानकारी के मुताबिक इस महिला कैदी को जल्द ही कोर्ट सजा सुनाने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही वो जेल की दीवार फांदकर फरार हो गई है. इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप है.

Pithoragarh News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में पुलिस की गिरफ्त से महिला से कैदी के फरार होने से महकमें में हड़कंप मच गया है. फरार महिला नेपाल की रहने वाली है. पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है. यहां से गुजरने वाले सभी रास्ते सील कर दिए हैं और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है. इस महिला कैदी की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस ने इस महिला को साल 2021 में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) में पकड़ा था जिसके बाद कोर्ट के द्वारा जेल भेज दिया गया था.

जानकारी के अनुसार नेपाल की रहने वाली 25 साल की अनुष्का पिछले ढाई साल से जेल में बंद थी. महिला पर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज था. महिला नशे की तस्करी करने के मामले में पकड़ी गई थी. रविवार की सुबह लगभग 4 बजे उसने अपनी साड़ी से रस्सी बनाई और जेल की दीवार फांद कर फरार हो गई. 

गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन

इस बारे में जानकारी देते हुए पिथौरागढ़ के एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि महिला विचाराधीन कैदी थी. इस मामले में जल्द ही फैसला भी आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही वो फरार हो गई. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और उसे गिरफ्तार करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. महिला मूल रूप से नेपाल के धार जिला की रहने वाली बताई जा रही है. पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन उनका दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

महिला कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है वहीं जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पोल खुल गई है. एक महिला कैदी साड़ी से रस्सी बनाकर जेल से फरार हो जाती है और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती, इस घटना के बाद पुलिस की स्थिति हास्य का विषय बन गई है. 

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: 'काशी-मथुरा दे दो नहीं तो...' ज्ञानवापी सर्वे के बीच हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget