एक्सप्लोरर

इंडिगो से सफर नहीं करेंगे अनुराग कश्यप, उतरे कुणाल कामरा के समर्थन में

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने कॉमेडियन कुणाल कामरा की तरफ समर्थन का हाथ बढ़ाते हुए इंडिगो एयरलाइंस से सफर न करने का निर्णय लिया है और इसकी जगह उन्होंने विस्तारा को चुना है। कश्यप ने सोमवार को ट्वीट किया, "इंडिगो नहीं..एयर विस्तारा..कुणाल कामरा के समर्थन में।"

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हाल ही में इंडिगो की फ्लाइट में एक सफर के दौरान टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी को आड़े हाथ लिया था। कामरा ने इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे और कई तरह की टिप्पणियां भी कीं, लेकिन इन सब पर अर्नब ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और इसी के चलते कामरा सुर्खियों में आ गए। इसके बाद इंडिगो ने छह महीने के लिए कामरा पर प्रतिबंध लगा दिया।

अनुराग कश्यप सोमवार को एक समारोह के चलते कोलकाता गए हुए थे और इसी दौरान उन्होंने टेलीग्राफ को दिए एक साक्षात्कार में इंडिगो को नजरअंदाज करने के अपने फैसले के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, "आयोजकों द्वारा मेरे लिए इंडिगो का टिकट बुक किया गया था। कामरा पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मैंने आयोजकों को बताया कि मैं इंडिगो से सफर नहीं करूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि उन पर बेवजह प्रतिबंध लगाया गया है। मेरी बात यह है कि मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता हूं और इससे ज्यादा कुछ फर्क भी नहीं आएगा, लेकिन चूंकि मैं अपना असहमति जताना चाहता हूं, तो मैंने सोचा कि मैं इंडिगो से सफर नहीं करूंगा। मैं विस्तारा से जाना चाहता हूं।"

अनुराग बोले, "इंडिगो की उड़ान सोमवार दोपहर को थी और विस्तारा की सुबह थी। उन्होंने (आयोजकों) ने मुझे सूचित किया कि विस्तारा से आने के लिए मुझे सुबह चार बजे उठना होगा। मैंने उनसे कहा, 'मैं चार बजे उठ तो जाऊंगा, लेकिन इंडिगो से सफर नहीं करूंगा।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget