एक्सप्लोरर

सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा लेकर जनता के सामने पहुंची अनुप्रिया पटेल, कहा- ग्रोथ इंजन की तरह हुआ काम

संगम नगरी प्रयागराज में जन आशीर्वाद यात्रा के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची. उन्होंने इस दौरान कहा कि, साढ़े 4 साल में यूपी में काम ग्रोथ इंजन की तरह था.

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल संगम नगरी प्रयागराज जन आशीर्वाद यात्रा के लिए पहुंची. जिले में जगह-जगह पर आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया गया. आशीर्वाद यात्रा के स्वागत में भारी भीड़ के उमड़ते दिखाई दिया.  

वहीं, अनुप्रिया पटेल ने एक बयान में कहा कि, योगी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को जनता को बताने के लिए निकाली गई है यह यात्रा. जनता केंद्र और यूपी सरकार के कामकाज से बेहद खुश हैं. इसीलिए यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है.

यूपी में काम ग्रोथ इंजन की तरह हुआ

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि, आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए लोगों से कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाने की अपील की जा रही है. टीके की डोज लेने से ही तीसरी लहर से बचाव होगा. वहीं, वैक्सीन को कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच अनुप्रिया पटेल ने बताया है.

उन्होंने आगे कहा कि, साढ़े 4 साल में यूपी में जो काम हुआ वो ग्रोथ इंजन की तरह था. इस कार्य ने सूबे की छवि को अच्छा बनाया है. योगी जी की अगुवाई में यूपी में पूंजी निवेश का माहौल बेहतर हुआ है. रोजगार के अवसर बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि, सूबे में पिछले साढ़े 4 सालों में 30 नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं. वहीं, 28 इंजीनियरिंग कॉलेज खुले हैं 3 स्टेट यूनिवर्सिटी खुली है.

अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है- अनुप्रिया पटेल

इसके अलावा तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बने हैं, 17 घरेलू एयरपोर्ट बने हैं. चार नए एक्सप्रेस वे ने विकास को रफ्तार दी है. साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर पहले के मुकाबले काफी बढ़ा है और अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है. 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का सपना साकार हो रहा है. अनुप्रिया पटेल ने कहा, चुनाव में फैसला जनता करेगी. हम तो सिर्फ साढ़े 4 साल का रिपोर्ट कार्ड लोगों के बीच रखने आए हैं.

उन्होंने कहा कि, लोगों को किए गए कामों की जानकारी देने आए हैं. भविष्य में किए जाने वाले कामों को बताने के लिए आए हैं. यूपी अग्रणी और आत्मनिर्भर राज्य बनता जा रहा है. फैसला जनता को करना है कि चुनाव में क्या होगा लेकिन जनता सब समझती है. काम, विकास और माहौल के आधार पर वोट करती है. अनुप्रिया पटेल ने कहा यूपी, विधानसभा चुनाव में कोई चुनौती नहीं रहेगी. जनता मोदी और योगी सरकार के कामकाज को देख रही है और उसी आधार पर वोट करेगी.

योजनाओं का लाभ लोग उठा रहे हैं- अनुप्रिया

अनुप्रिया ने आगे कहा कि, सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है. योजनाएं कागजों और फाइलों में ही नहीं चल रही हैं बल्कि अंतिम व्यक्ति को भी इसका लाभ मिल रहा है. जनधन से लेकर उज्जवला- आवास- सौभाग्य और आयुष्मान योजनाओं से लोगों को काफी फायदा मिला है. इसी के साथ छोटी पार्टियों की भी अपनी ताकत होती है और बड़ी पार्टियों से समझौते का फायदा दोनों को मिलता है.

यह भी पढ़ें.

Exclusive: आखिर कितने भरोसे के लायक है तालिबान? पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर की जुबानी

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की जल्द वापसी के लिए हो रहा हर संभव प्रयास

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget