एक्सप्लोरर

बरेली: मनचलों को सबक सिखाने के लिये एंटी रोमियो स्कवॉयड सक्रिय..24 घंटे में 300 शोहदे दबोचे

बरेली पुलिस ने छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिये एंटी रोमियो अभियान शुरू किया है। अबतक इस अभियान 300 शोहदों की धरपकड़ की गई है। पुलिस ने कहा कि यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा

बरेली, एबीपी गंगा। शासन के निर्देश के बाद बरेली पुलिस ने मनचलों व शोहदों के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया है। कॉलेज, स्कूल, भीड़भाड़ वाले इलाके और पार्कों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस चेकिंग कर लड़कियों, महिलाओं, छात्राओं से अभद्रता करने वाले छेड़खानी करने वाले शोहदों को सबक सिखाने का काम कर रही है। बरेली में पिछले 24 घंटे में ऐसे 300 शोहदों को पुलिस ने पकड़ा है। लेकिन उसके बावजूद बरेली में छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

bareli

बरेली के ऐतिहासिक बरेली कॉलेज का एक मामला सामने आया है। इसी कालेज में एक छात्रा का पीछा करते करते तीन छात्र आ गए। छात्रों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की उसका घर से पीछा करते हुए बरेली कॉलेज तक पहुंच गए। जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड को छात्रा ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा ने तीनों लड़कों की जांच की। उनके पास से पंच, चाकू और तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने छात्र को सस्पेंड कर दिया और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई। उनका कहना है कि कॉलेज आने वाले सभी छात्र छात्राओं का आई कार्ड चेक किया जा रहा है।

वहीं पुलिस ने जगह-जगह अभियान चलाना शुरु कर दिया है। पुलिस ने कंपनी गार्डन में अभियान चलाया यहां पर मौजूद लड़कों से पूछताछ की गई और उनकी आईडी चेक करके उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा जिलेभर में चेकिंग चेकिंग की गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि जिले में 300 शोहदों को पकड़ा गया है। जिनको मुचलका भरकर और हिदायत देकर उनके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। जिनमें आधा दर्जन शोहदों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि 11 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें एंटी रोमियो स्क्वाड के साथ सभी पीआरवी को भी लगाया गया है। इसके साथ ही सादी वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया है। सभी एंटी रोमियो स्क्वाड में महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। जितने भी भीड़भाड़ वाले, पार्क, कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल है उन सब जगह पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस मनचलों को सबक सिखाने का काम कर रही है।

वहीं फरीदपुर से बरेली कॉलेज पढ़ने आने वाली छात्रा का कहना है कि वह घर से निकलकर 25 किलोमीटर दूर बरेली कॉलेज आती है लेकिन इस बीच उसे कहीं भी सुरक्षा का एहसास नहीं होता है। कभी कभार ही पुलिस दिखाई पड़ती है। ऐसे में पुलिस को अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहिए ताकि हम लोग बिना किसी डर के निकल सके।

गौरतलब है की पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बरेली में पिछले 24 घंटे में बरेली कालेज, शाही और हाफिजगंज में छेड़छाड़ की तीन मामले सामने आये है।  पुलिस ने तत्काल मुक़दमा दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी में दबिश देना शुरू कर दी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget