एक्सप्लोरर

UP Politics: 'देश को धोखा देने वाले कभी बच नहीं सकते', Rahul Gandhi की ED के सामने पेशी पर बोले अनिल राजभर

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने राहुल गांधी को लेकर कहा है कि जैसी करनी वैसी भरनी. देश को धोखा देने वाले कभी बच नहीं सकते.

Hamirpur News: हमीरपुर में आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पहुंचे. यहां उन्होंने गरीब कल्याण समेल्लन के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया. साथ ही पत्रकारों से रूबरू होते हुए अशांति फैलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही. उन्होंने विपक्ष के सिर पर अशांति फैलवाने का ठीकरा फोड़ा. इस दौरान राहुल गांधी को लेकर कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी. देश को धोखा देने वाले कभी बच नहीं सकते.

सभा को संबोधित करने के बाद मंत्री ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता की. इस दौरान कई जगह हुए दंगों के मामले में जब मंत्री से सवाल पूछा गया तो मंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि प्रदर्शन करने वालों का ना धर्म से मतलब होता है और ना मजहब से. ऐसी साजिशें देश के खिलाफ होती रही हैं, अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है. विपक्ष में बैठे लोग सत्ता ना पाने पर इस तरह के कामों को अंजाम दिलवाते हैं. सरकार ऐसे मामलों को संज्ञान ले रही है. देश के अंदर किसी को अशांति फैलाने की स्वतंत्रता नहीं होनी चाहिए. जो लोग अशांति फैलाने का काम किए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई है, और आगे भी अगर अशांति फैलाने का किसी ने काम किया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी.

राहुल गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात

मंत्री अनिल राजभर ने राहुल गांधी के ईडी के यहां हुई पेशी पर कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी. देश को धोखा देने वाले या बेचने वाले कभी बच नहीं सकते, और ना ही भाग सकते हैं. अगर आपकी गलती नहीं है तो देश की संस्थाओं के सामने पेश होने में क्या दिक्कत है. आप सामने पेश हों और अपनी सफाई पेश करें. दो दो मुख्यमंत्रियों को हिरासत में लिए जाने के मामले में मंत्री ने कहा कि इन लोगों को देश के संविधान पर भरोसा नहीं है, इन लोगों ने न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है और यह लोग गुंडई पर उतारू हैं.

ये भी पढ़ें- 

Noida News: यूपी में हिंसक प्रदर्शनों के बाद नोएडा में बनाया गया ऐसा प्लान, हॉटस्पॉट की पहचान करके ऐसे निपटेगी पुलिस

Farrukhabad News: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी का दावा- 'योजनाओं के बलबूते पर 2024 में देश में फिर से बनाएंगे सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget