एक्सप्लोरर

Crime News: चाचा के साथ मां के अवैध संबंध से नाराज था युवक, जीजा के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम

UP News: चंदौली में अपने चाचा और मां के अवैध संबंध से नाराज युवक ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना 20 जुलाई 2021 की है. दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

Crime News: चंदौली में अपने चाचा और मां के अवैध संबंध से नाराज युवक ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने चाचा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और हल्की बारिश के दौरान सोते समय चाचा के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. घटना 20 जुलाई 2021 की है. मामले का खुलासा करते हुए अलीनगर पुलिस ने आरोपी भतीजा राजेश चौहान और आरोपी के जीजा जोगेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. असलहा आरोपी ने कुएं में छुपा दिया था, जिसमें काफी पानी होने कारण असलहा पुलिस अभी बरामद नहीं कर पाई है.

दरअसल, अलीनगर थाना क्षेत्र के काशीपुरा निवासी गुड्डू चौहान जो की पेशे से मिस्त्री था. उसका अवैध संबंध उसके भाई की पत्नी से हो गया था. जब यह बात मृतक गुड्डू चौहान के भतीजे राजेश चौहान को पता चली की उसकी मां का अवैध सम्बंध उसके चाचा से है तो राजेश काफी नाराज हुआ और उसने लोक लाज के डर से अपने चाचा गुड्डू चौहान को बहुत समझाया. लेकिन गुड्डू चौहान नहीं माना और शराब पीकर आए दिन गाली गलौज करता और राजेश चौहान उसकी मां को लेकर अपशब्द भी कहता. समाज में हो रही बेज्जती के कारण राजेश अंदर ही अंदर बदला लेने की फिराक में जुट गया. उसने पूरा घटनाक्रम अपने जीजा बबुरी थाना क्षेत्र के कुटियापर निवासी जोगेंद्र चौहान को बताया, जिसपर जोगेंद्र चौहान ने राजेश से कहा कि इतनी बड़ी बात है तो गुड्डू चौहान को रास्ते से हटाना होगा. राजेश चौहान और उसके जीजा जोगेंद्र चौहान ने गुड्डू चौहान को रास्ते हटा से हटाने का प्लान बनाया. इसके तहत जीजा जोगेंद्र चौहान ने फरवरी 2021 में एक तमंचा लाकर राजेश चौहान को दिया और कहा कि मौका मिलते ही गुड्डू चौहान की हत्या कर दो.

जानिए कैसे दिया गया वारदात को अंजाम 

20 जुलाई 2021 को राजेश और उसका जीजा जोगेंद्र मिस्त्री का काम खत्म करके राजेश के घर पहुंचे. इस दौरान गुड्डू चौहान का अपने परिजनों से शराब पीने के बाद गाली गलौज और कहा सुनी हो गई. जिससे वह घर से निकल कर पास में खेत में बने मचान पर सोने चला गया. रात को लगभग 10:30 पर जब बारिश हो रही और आकाश में तेज बिजली कड़क रही थी. तभी मौका देखकर राजेश तमंचा लेकर खेत में बने मचान के पास पहुंचा और मचान पर मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सो रहे गुड्डू चौहान के सर में तमंचा सटाकर गोली मार दी और वापस घर में आकर छिप गया. जब राजेश चौहान अपने चाचा गुड्डू चौहान गोली मारा तो उस दौरान बारिश के साथ-साथ अकाशीय बिजली कड़क रही थी. इस कारण लोग समझ नहीं पाए. सुबह शौच के बहाने सब घर के बाहर निकले तो घटना की जानकारी हुई. इस दौरान राजेश का जीजा जोगेंद्र अपने घर बबुरी चला गया. जबकि राजेश ने नेशनल हाईवे 2 के किनारे गोधना गांव में बने काशीराम आवास कॉलोनी के बगल में कुएं में तमंचा ले जाकर फेक दिया. पुलिस इस मामले के खुलासे में लगातार लगी हुई थी. मामले के खुलासे को लेकर सर्विलांस टीम,स्वाट टीम और अलीनगर पुलिस को लगाया गया था. अंततः काफी प्रयास के बाद अलीनगर पुलिस ने इस मामले को सुलझाने में सफलता पाई और दोनों आरोपी राजेश चौहान निवासी काशीपुरा नई बस्ती थाना अलीनगर और जोगेंद्र चौहान निवासी कुटियापर थाना बबुरी को जफरपुर रोड महेवा गांव के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता पाई . 

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने दी ये जानकारी 

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया की थाना अलीनगर में 21/07 को मर्डर की सूचना मिली थी. जिसमें एक व्यक्ति जिसका नाम गुड्डू चौहान को उसके सर में गोली मार दी गई थी. जिसमें 21 जुलाई को एफ आई आर दर्ज की गई थी. इसमें जो बाद में मृतक के बेटे हैं उनके द्वारा दो लोगों को नामजद किया गया था. इस केस में काफी देर से इन्वेस्टिगेशन चल रही थी. लेकिन कोई चीज सामने नहीं आ रही थी. इस केस में दोबारा जब सभी साक्ष्यों सभी फैक्ट्ज को देखा गया. उसमें दो लोगों का नाम सामने आया. एक का नाम राजेश और दूसरे का नाम जोगिंदर है. जिसमें यह जो राजेश है मृतक उनके चाचा लगते हैं और जोगिंदर राजेश के जीजा है. इनके दोनों से जब अलग-अलग पूछताछ की गई तो एक बात सामने आया कि जो राजेश की माता है मृतक गुड्डू चौहान से संबंध में बताया गया. जिस कारण से राजेश की चाचा से रंजीत रहती थी कि मृतक चाचा को खत्म करना है. इसमें अपने राजेश ने जीजा का सहारा लिया. जिसका नाम जोगेंद्र है. जिनके द्वारा 20 जुलाई की रात की घटना की गई. जब इनसे पूछताछ की गई तो यह बात सामने आई कि दोनों उस दिन घटनास्थल पर थे. इसमें 3 टीमें लगाई गई थी. इसमें स्वाट टीम सर्विलांस टीम और अलीनगर पुलिस की टीम के द्वारा खोला गया. मेरी तरफ से इन तीनों टीमों को ₹10000 का इनाम घोषित किया गया है .

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की सियासत में हरीश रावत के मौन का 'शोर'

UP News: सीएम Yogi के दौरे से पहले मेरठ रेलवे स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पश्चिम यूपी के सभी जिलों मे अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget