एक्सप्लोरर

Amroha News: इंस्पेक्टर के खिलाफ वारंट जारी, हॉरर किलिंग में जीवित युवती को मृत बताकर भेजा था जेल

UP News: मृत युवती के जिंदा मिलने पर आदमपुर पुलिस की झूठी स्क्रिप्ट का पर्दाफाश हो गया. हॉरर किलिंग की झूठी कहानी के दम पर पुलिस पीठ थपथपा रही थी. इंस्पेक्टर को मामला भारी पड़ गया.

UP Crime News: अमरोहा के थाना आदमपुर में तैनात रहे तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक कुमार शर्मा की मुसीबत बढ़ गई है. गैर जमानती वारंट जारी होने पर पुलिस बोलने से बच रही है. इंस्पेक्टर अशोक कुमार शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने जीवित युवती को मृत बताकर पिता, भाई और रिश्तेदार को जेल भेजा था. ऑनर किलिंग की घटना 28 दिसंबर 2019 को सामने आई थी. पुलिस ने तीनों को युवती की हत्या के आरोप में हवालात पहुंचा दिया था. अवैधा तमंचा और कपड़े बरामद कर पुलिस ने बताया था कि युवती की हत्या कर दी गई.

जीवित युवती को मृत बताकर तीन लोगों को भेजा था जेल

परिवार के लोगों ने 15 महीने जेल में बिताए. करीब एक साल बाद 2020 में युवती प्रेमी के साथ जिंदा बरामद हो गई. प्रेमी के साथ फरार हुई युवती का पता हसनपुर तहसील से चला. आदमपुर से युवती का भाई हसनपुर किसी जरूरी काम से जा रहा था. रास्ते में बाइक का पेट्रोल अचानक खत्म हो गया. बाइक रुकने पर सड़क किनारे फरार बहन बच्चों के साथ खड़ी मिली.

छोटे बेटे ने घटनाक्रम गांववालों को बताया. गांववालों के साथ पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया. मृत युवती के जिंदा मिलने पर आदमपुर पुलिस की झूठी स्क्रिप्ट का पर्दाफाश हो गया. झूठी कहानी के दम पर पुलिस पीठ थपथपा रही थी. अदालत के आदेश से तीनों को रिहाई मिली. सच्चाई सामने आने पर पुलिस की खूब किरकिरी हुई.

तत्कालीन इंस्पेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों पर ऑनर किलिंग दिखाकर फर्जी तरीके से जेल भेजने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ. अदालत ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार शर्मा, एसआई मोहम्मद आरिफ, एसआई राकेश कुमार, एसआई मनोज कुमार, एसआई विनोद कुमार त्यागी, सिपाही भूपेंद्र सिंह, सिपाही कृष्णवीर सिंह, सिपाही अनिरुद्ध, सिपाही दीपक कुमार, महिला सिपाही अपेक्षा तोमर और महिला सिपाही निधि के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था. आरोपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार शर्मा की तैनाती बरेली के आंवला थाने में है. ढाई महीने से गैर हाजिर रहने पर गैर जमानती वारंट जारी हो गया. 

Kanpur News: महिला थाने में 'नो एंट्री' का वकीलों ने जताया विरोध, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, जानिए मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget