एक्सप्लोरर

Amroha News: खतरे के निशान के करीब गंगा, बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद अमरोहा में बाढ़ जैसे हालात

UP News: बिजनौर बैराज से 56820 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद अमरोहा के गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात पैदा होने शुरू हो गए हैं. जिसके चलते खेतों में पानी भर गया है.

Amroha News: पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही बिजनौर बैराज से 56,820 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद अमरोहा के गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात पैदा होने शुरू हो गए हैं. जिसके चलते खेतों में पानी भर गया है. ग्रामीणों को पशुओं का चारा लाने में परेशानी का सामना तो करना पड़ ही रहा है उससे ज्यादा फसल की चिंता भी सता रही है. साथ ही खेतों में लहरा रही फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, इस छोड़े गए पानी से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. अमरोहा की धनोरा तहसील क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव के  खेतों में पानी आ गया है. पानी आने के कारण फसलों का नुकसान होना शुरू हो गया है और हजारों बीघा फसल बर्बाद होने की कगार पर है.

गंगा का जलस्तर दस सेंटीमीटर बढ़ा
पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही बिजनौर बैराज से 56820 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर दस सेंटीमीटर बढ़ गया है. जिससे सोमवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 200.20 गेज मीटर हो गया जो रविवार को 200.10 गेज था. इसी के साथ अब खतरे का निशान 202.420 गेज मीटर है. क्षेत्र में बाढ़ की आशंका से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. तहसील मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर भांवर को जाने वाले मार्ग में पानी भर गया है, जिससे आवागमन बंद हो गया है. खेतों में पानी भर जाने के कारण चारे की किल्लत बढ़ गई है. महिलाएं पानी के बीच से गुजरते हुए जान जोखिम में डालकर पशुओं के लिए चारा ला रही हैं. 

लोग जान जोखिम में डाल कर चारा लाने को मजबूर
गंगा जल स्तर 24 घंटे में दस सेंटीमीटर बढ़ने से गंगा किनारे और निचले इलाकों के खेतों में पानी भर गया है. सबसे अधिक नुकसान चारे और सब्जी की फसलों को हो रहा है. ओसीता जगदेवपुर के ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. मुख्य मार्ग में बाढ़ का पानी भरने के कारण लोग जान जोखिम में डाल कर चारा लाने को मजबूर हैं. उधर लगातार बढ़ते जा रहे जलस्तर के कारण सतर्कता बढ़ा दी गई है. गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में दस सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है. हालांकि गंगा खतरे के निशान से करीब दो मीटर दूर है.

ये भी पढ़ें:-

UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती के वो फैसले, जिनसे आसान होती गई BJP की राह

Kasganj News: कासगंज में इंस्पेक्टर की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget