एक्सप्लोरर

अमरोहा में कार-बाइक की टक्कर के बाद बवाल, दबंग युवकों ने महिलाओं को पीटा और घर में लगाई आग

Amroha News: एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना नौगांवा सादात थाना इलाके के दौलतपुर पृथ्वीपुर गांव की है. सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पुलिस फोर्स के साथ वह पहुंची.

UP News: यूपी के अमरोहा के नौगांवा सादात थाना इलाके में कार और मोटर साईकिल की मामूली टक्कर हो जाने के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मोटर साईकिल सवार युवकों के समर्थन में पड़ोसी गांव से दूसरे समुदाय के सैकड़ों दबंग लोगों ने मुस्लिम समाज के कार चालक युवक के रिश्तेदार के घर पर आकर धावा बोल दिया और घर में आग लगा दी. जिस से घर में रखा सामान जल गया और रुई के कारखाने में भी आग लग गयी.

घटना में घर में बंधे पशु झुलस गये और एक भैंस की जलकर मौत हो गयी. हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं और पुरुषों को लाठी डंडों से जमकर पीटा और जब शोर सुनकर आसपास के लोग आये तो हमलावर वहां से फरार हो गये. सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ आला अधिकारी पहुंचे और हालात को काबू में किया. 

महिलाओं को भी पीटा

पीड़ित मुस्लिम का आरोप है कि उनके घर उनके एक रिश्तेदार अपनी कार से परिवार आ रहे थे कि गांव से कुछ दूर पहले सड़क पर एक मोटरसाइकिल से उनकी कार की मामूली टक्कर हो गई. इसके बाद हमारे मेहमान हमारे घर आ गए और उनके पीछे पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के दबंग युवकों की भीड़ ने हमारे घर पर हमला बोल दिया और आग लगा दी. हमलावरों की बड़ी भीड़ को देखकर हम ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हमें घेर कर लाठी डंडों से हमें खूब पीटा और हमारे घर में महिलाओं को भी पीटा. उनके जेवर लूट लिए और घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया और घर में रखी नगदी लूट कर ले गए.

हमारे घर में दबंग युवकों ने आग लगा दी जिससे हमारे रुई के कारखाने में आग लग गयी और सब जल कर राख हो गया. घर में बंधे हुए पशु भी आग में झुलस कर मर गये. हमारी एक भैंस की भी चलकर मौत हो गई. हमलावर काफी देर तक तांडव मचाते रहे और उसके बाद जब आसपास के लोग हमें बचाने आए तो वह फरार हो गए.

गांव में पुलिस फ़ोर्स तैनात

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना नौगांवा सादात थाना इलाके के दौलतपुर पृथ्वीपुर गांव की है. सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पुलिस फोर्स के साथ वह पहुंची और यहां पर पीड़ित परिवार की तरफ से मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. हमलावरों को तलाश करने के लिए पुलिस टीम भी गठित कर दी गई है. हमलावर दलित समाज के लोग हैं और पीड़ित परिवार मुस्लिम समाज से है. गांव में पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है और यहां पर अब स्थिति सामान्य है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget