एक्सप्लोरर

अमेठी: प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, 3 साल पहले भागकर की शादी, अब कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का गला

Amethi Crime News: परिजनों का कहना है कि तीन साल पहले ही दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था. इस बीच उनके बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई, जिसके बाद पति ने ये खौफनाक कदम उठा लिया.

Amethi Wife Murder: उत्तर प्रदेश के अमेठी में बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच इतनी अनबन बढ़ गई कि बात हत्या तक पहुंच गई. गुस्साएं पति ने घर के बाहर छप्पर में सो रही पत्नी के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी. दिनदहाड़े इस तरह निर्मम हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. 

ख़बर के मुताबिक़ अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र में शिवपुरी मजरे मवैया गांव में रहने वाले ऋषि वर्मा ने तीन साल पहले प्रतिभा वर्मा से प्रेम विवाह किया था. दोनों ने अपनी मर्जी से घर से भागकर ये शादी की थी. प्रतिभा के पिता गोविंद वर्मा ने कहा कि हम प्रोग्राम करके घर का पालन पोषण करते हैं. अपने काम के सिलसिले में ही वो प्रतापगढ़ के पट्टी पहुंचे थे तभी उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई. जिसके बाद हम यहां पहुंचे. 

कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का गला
परिजनों का कहना है कि दोनों अक्सर प्यार से ही रहते थे, फिर ऐसा क्या हुआ कि ऋषि ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. प्रतिभा जब घर के बाहर छप्पर में सो रही थी तभी आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से उसके गले पर बेरहमी से वार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दोनों की एक दो साल की बेटी भी है. प्रतिभा की मौत के बाद बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है. पुलिस ने इसे मामले में आरोपी पति ऋषि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. मां की मौत के बाद अब पिता की उम्र भी जेल की सलाखों के पीछे कटेगी. 

इस मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि यह घटना करीब 3 बजे दिन की है. 24 साल की प्रतिभा घर के बाहर छप्पर में लेटी हुई थी. तभी उसके पति ने गले पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिते ही पुलिस और फ़ॉरेंसिंक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से फरार हुए पति ऋषि वर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.

इनपुटज लोकेश त्रिपाठी

In Pics: मुरादाबाद में प्रेमिका की जिद के आगे झुका प्रेमी, मंदिर में रचाई शादी, मुस्लिम ने किया कन्यादान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget