एक्सप्लोरर

Amethi News: अमेठी में बदमाशों ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, बुजुर्ग महिला की चाकुओं से गोदकर की हत्या

Amethi Police: अमेठी एसपी इलामरान ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की चाकूओं से हत्या कर दी गई है. इस घटना के खुलासे के लिए मुंशीगंज पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया है.

Amethi Crime News: अमेठी (Amethi) में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. बीच गांव में दिनदहाड़े हुई बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. स्थानीय पुलिस के बाद एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फील्ड यूनिट घटनास्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा करने में जुटी हुई है.

दरअसल, यह मामला अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का है, जहां दोपहर करीब एक बजे घर में अकेली मौजूद 60 वर्षीय महिला माया देवी की अज्ञात बदमाशों ने चाकूओ से गोदकर हत्या कर दी. घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था. करीब एक घंटे बाद गैस डिलीवरी करने वाला युवक मौके पर पहुंचा और काफी देर आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नही खुला जिसके बाद गैस वाले ने आसपास के लोगों को जानकारी दी.

क्या है पूरा मामला?
आसपास के लोगो ने पति करुणाशंकर को फोन किया जिसके बाद पति करुणाशंकर तिवारी मौके पर पहुंचे और घर के अंदर पत्नी का रक्तरंजित शव देखकर देख तत्काल इसकी सूचना मुंशीगंज पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसएचओ मुंशीगंज शिवाकांत पांडेय बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है. एसपी इलामारन ने घटनास्थल आकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. वहीं मौके पर फील्ड यूनिट को भी साक्ष्यों को इकट्ठा करने के लिए तैनात किया गया है. 

इस घटना के खुलासे के लिए एसपी ने मुंशीगंज पुलिस और स्वाट टीम को निर्देशित किया है. घटना के खुलासे के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने में जुटी है. बताया जा रहा है कि मृतका अपने पति करुणाशंकर तिवारी के साथ घर में अकेले रहती थी. मृतका के तीन बेटे और दो बेटियां हैं. दो बेटे सेना में हैं जबकि एक बेटा अयोध्या में नौकरी करता है. सभी बेटे बेटियों की शादी हो चुकी है.

पूरे मामले पर अमेठी एसपी इलामरान जी ने कहा कि दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फील्ड यूनिट तैनात कर घटनास्थल से साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है. घटना के खुलासे के लिए मुंशीगंज पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया है. ग्राम प्रधान ने कहा कि करीब दो बजे जानकारी मिली कि 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. इस परिवार की किसी से कोई दुश्मनी भी नही थी. पुलिस मौके पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: सॉफ्ट हिंदुत्व की राह चले अखिलेश यादव? अधिवेशन खत्म होते ही कोलकाता से सामने आईं ये तस्वीरें 

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget