एक्सप्लोरर

Amethi News: अमेठी में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या, 6 गंभीर रूप से घायल

Amethi Massacre: अमेठी में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए, तनाव के बाद गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है.

Amethi Massacre: अमेठी में जमीनी विवाद में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई जहां जमीनी विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इनमें से एक महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है जिसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. बाकी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. दबंग घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसपी ने जिला अस्तपाल में घायलों से मुलाकात की वहीं गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. 
 
जमीन विवाद में 4 की हत्या
मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गुंगवाछ का जहाँ के पूर्व प्रधान अमरेश यादव और उनके पटीदार रामदुलारे यादव के बीच बंजर भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था. राम दुलारे यादव अपने कब्जे की भूमि पर निर्माण करवा था. रामदुलारे को निर्माण करवाता देख पूर्व प्रधान अमरेश ने भी बिल्डिंग मटेरियल का सामान मंगवा कर निर्माण करना चाहा. मंगलवार शाम को जब अमरेश अपने माता पिता और भाई को लेकर मौके पर पहुँचा तो पहले से घात लगाए बैठे रामदुलारे और उसके साथियों ने बांके और लाठी डंडो से उसके परिवार पर हमला कर दिया. 
 
सभी आरोपी मौके से फरार हुए
हमले के बाद चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे अमरेश के परिजनों पर भी दंबगों ने हमला कर दिया. इस हमले में पूर्व ग्राम प्रधान अमरेश यादव, भाई हनुमान यादव और पिता संकठा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमरेश की माँ पार्वती ने इलाज के दौरान संजय गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस हमले में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
 
बंजर भूमि को लेकर था विवाद
पीड़ित परिवार की महिला गायत्री का कहना है कि उनके घर के सामने स्थित बंजर भूमि को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों परिवारों में अपने-अपने घर के सामने निर्माण का समझौता भी हो गया था. लेकिन जब रामदुलारे का परिवार बिना सूचना के निर्माण कराने लगा तो हमारे परिवार के सदस्य उसे रोकने गए, जिसके बाद राम दुलारे ने बृजेश, नितिन तिवारी और अखिलेश के साथ मिलकर उनके परिवार पर हमला कर दिया.  
 
आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
इस नृशंस हत्याकांड की जानकारी मिलते हैं प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. तनाव को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया. इसके साथ ही जिला अस्पताल और अमेठी सीएचसी को छावनी में बदल दिया गया. डीएम राकेश कुमार मिश्र खुद हालात का जायजा लेने जिला अस्तपाल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. डीएम ने कहा कि ये विवाद दो परिवारों के बीच आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें लगा दी गई है. 
 
ये भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget