एक्सप्लोरर

Amethi News: अमेठी में फाइलेरिया के दवा खाने से 28 स्कूली बच्चे बीमार, सीएचसी में हुए भर्ती, सभी की हालत ठीक

UP News: अमेठी में फुरसतगंज थाना क्षेत्र में फाइलेरिया के दवा खाने से स्कूल के 28 बच्चे बीमार हो गए. सभी बच्चों को एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया. जहां इलाज के बाद सभी बच्चों की हालत ठीक हैं.

Amethi News: अमेठी में फाइलेरिया की दवा खाने से प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले दो दर्जन से बच्चे बीमार पड़ गए. आनन फानन में सभी बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज किया. जिसके बाद सभी की हालत ठीक हो गई. बच्चों के मुताबिक दवा खाने के कुछ देर बाद बच्चों को सिर दर्द,उल्टी और बुखार आने लगे. वहीं 100 से अधिक बच्चों ने दवा खाई थी. लेकिन 28 बच्चों में सिर दर्द, उल्टी और बुखार की समस्या आई थी.

यह पूरा मामला फुरसतगंज थाना क्षेत्र के उड़वा गांव का है. जहां कल दोपहर आशा बहु ने प्राथमिक विद्यालय उड़वा में जाकर करीब 100 बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई थी. विद्यालय बंद होने के बाद सभी बच्चे अपने घर चले गए. आज सुबह प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार जब स्कूल पहुँचे तो परिजनों और बच्चों ने बताया कि दवा खाने के बाद किसी को उल्टी,किसी को बुखार और किसी को सिर दर्द हो रहा है.

सीएचसी में इलाज के बाद सभी बच्चे ठीक
जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक सभी बच्चों को एम्बुलेंस की मदद से सुबह करीब 11 बजे फुरसतगंज सीएचसी लेकर पहुँचे. जहाँ डॉक्टरों ने सभी का इलाज किया. इलाज के बाद सभी बच्चे ठीक हुए.प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने कहा कि कल आशा ने करीब 100 बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई थी. जिसके बाद इनमें से 28 बच्चे बीमार हो गए. आज सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज हुआ. इलाज के बाद सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है.

डॉक्टरों ने क्या कहा
सीएचसी में बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि फाइलेरिया की दवा खाने के बाद जिन बच्चों में फाइलेरिया के कीटाणु रहते हैं. उसमें दवा खाने के बाद थोड़ा रिएक्शन होता है. 100 से अधिक बच्चों ने दवा खाई थी, लेकिन 28 बच्चों में सिर दर्द,उल्टी और बुखार की समस्या आई. सभी बच्चों को दवा दे दी गई है और अब सभी की हालत ठीक है.

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: यूपी से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे असदुद्दीन ओवैसी? AIMIM ने किया बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget