एक्सप्लोरर

अमेठी में रेल हादसा, क्रांसिग तोड़ ट्रैक पर पहुंचा डंपर, मालगाड़ी ने 100 मीटर तक घसीटा

Amethi Train Accident: अमेठी में निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक डंपर बूम तोड़कर ट्रैक पर पहुंच गया. मौके पर दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन ने डंपर को टक्कर मार दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई.

Amethi News Today: अमेठी में आज मंगलवार (18 मार्च) की सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ. निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर बंद हो रहे फाटक को तोड़ते हुए एक डंपर रेल ट्रैक पर जा पहुंचा. गेटमैन फाटक बंद कर अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गया. डंपर रेलवे ट्रैक पर फंस गया, जिससे अफरा तफरी मच गई.

इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी ने ट्रैक पर फंसे डंपर को टक्कर मार दिया और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई. हादसे के कारण कई बिजली के पोल और रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया. रेलवे प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है और ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश शुरू कर दी हैं.

क्रांसिग तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रक
मिली जानकारी के मुताबिक, निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी के आने का संकेत मिलने के बाद, पूरे शोहरत रेलवे क्रासिंग गेटमैन आनन्द हर्ष वर्धन फाटक बंद कर रहा था. क्रॉसिंग बंद होने के बाद रायबरेली से अयोध्या जा रहा डंपर क्रॉसिंग बूम तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया. डंपर को ट्रैक पर देखते ही गेटमैन ने क्रासिंग पूरी तरह बंद कर दी. 

क्रॉसिंग बंद होने पर डंपर चालक ने डाउन रेल लाइन किनारे वाहन खड़ा कर गेटमैन से क्रासिंग खोलने को कहा, लेकिन गेटमैन ने उसकी बातों को अनसुना करते हुए मौके से भाग निकला. चालक जब तक कुछ समझ पाता मालगाड़ी आ गई और डंपर से टकराने के बाद 100 मीटर तक घसीट ले गई. हादसे में डंपर और मालगाड़ी का इंजन सहित ओची, इलेक्ट्रिक लाइन, पोल, बैरिकेटिंग, तार समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए. 

डंपर का खलासी घायल
हादसे में डंपर चालक भी मौके से बच निकला, लेकिन खलासी घायल हो गया. खलासी की पहचान बस्ती जिले के मरवटिया रूधौली निवासी सोनू चौधरी के रुप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया. रेल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी.

सूचना के बाद उत्तर रेलवे मंडल लखनऊ रेल प्रबंधक सहित रेलवे संरक्षा और सुरक्षा की टीम की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त हो गया. सुरक्षा नियमों के बीच गैस कटर से काटकर रास्ते को साफ करके क्षतिग्रस्त रेलवे लाइन और पोल को ठीक कर दिया गया. सुबह ट्रैक किनारे लगे पोल की आपूर्ति बाधित होने से अंधेरे में काम करने में भी परेशानी हुई. कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8:30 बजे क्षतिग्रस्त पोल सहित अन्य उपकरणों को सही किया जा सका.

6 घंटे बाद हटाई गई मालगड़ी
लखनऊ से वाराणसी के तरफ जा रही मालगाड़ी का इंजन निहालगढ़ रेलवे स्टेशन को क्रॉस करते समय क्रासिंग के पास डंपर से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी हो गई. छह घंटे बाद दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन में जोड़कर 7:17 बजे निहालगढ़ स्टेशन पहुंचाया गया. इसके बाद रेल ट्रैक साफ हुआ तो सुरक्षा- संरक्षा का परीक्षण करने के बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया गया.

मंगलवार रात को दो बजे पूरे शोहरत रेलवे क्रासिंग पर हादसे के बाद फाटक बंद होने से रायबरेली अयोध्या हाइवे पर दोनों तरफ से जाम लग गया. जाम की जानकारी के बाद पुलिस ने मार्ग परिवर्तित कर वाहनों के आगमन की व्यवस्था बनाई. पुलिसकर्मियों ने अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को रानीगंज से वारिसगंज के रास्ते लखनऊ वाराणसी हाईवे पर निकाला. 

ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित 
रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ से अयोध्या धाम जाने वाले वाहनों को जगदीशपुर चौराहे, श्री रामगंज चौराहे पर रोककर अगल- बगल के रास्तों से गुजारा गया. इसके बाद किसी तरह स्थिति सामान्य हुई. हालांकि क्रॉसिंग बंद होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

हादसे के बाद रेल परिचालन प्रभावित हो गया. आलम यह रहा रहा कि मेमो ट्रेन, शटल एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, सुल्तानपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल, बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस और महामना एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया. इससे ट्रेनों पर सवार यात्रियों के साथ स्टेशन पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

डीआरएम ने दिए जांच के आदेश
रेलवे की ओर सुबह 8 बजे सूचना प्रसारित की गई कि दो बजे तक कोई भी ट्रेन इस रूट पर नहीं आएगी. घटना की जानकारी मिलते ही आरएम सचींद्र मोहन शर्मा मौके पर अफसरों साथ पहुंच गए. डीआरएम ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि क्रासिंग में ट्रक फंस गया था. गाड़ी आकर उससे टकरा गई. जांच चल रही है. जांच के बाद स्थिति साफ की जाएगी.

ये भी पढ़ें: यूपी में बीजेपी नेता ने कहा- औरंगजेब और संभल के मुद्दों को उछालने की जगह विकास पर हो फोकस

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget