एक्सप्लोरर

Amethi: प्रेमी संग मिलकर बहू ने की बेटे की हत्या, पिता ने एक महीने में ढूंढ निकाली हड्डियां, लेकर पहुंच गया थाने

Amethi News: अमेठी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम बिठाई गई जिसने आरोपी महिला को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद महिला ने सारी बात बताई.

Amethi Crime News: अमेठी (Amethi) में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी और बाद में शव को घर से दो किलोमीटर दूर ले जाकर खेत में जला दिया. इतना ही नहीं बचे हुए अवशेषों को नहर किनारे गाड़ भी दिया. यह घटना अमेठी के घोरहवा गांव की है. घटना का खुलासा तब हुआ जब मृत व्यक्ति के पिता हरि प्रसाद मिश्रा खून लगे बोरे और हड्डियों के साथ पुलिस थाने पहुंचे.

हरि प्रसाद मिश्रा ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हड्डियों के टुकड़ को जांच के लिए कानपुर प्रयोगशाला भेज दिया. मामले की जांच की जिम्मेदारी पीपरपुर एसओ को दी गई. पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रीति मिश्रा और उसके प्रेमी कमलेश वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की. कड़ाई से पूछताछ के दौरान प्रीति टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया. दिनेश की पत्नी प्रीति मिश्रा का शादी के पहले ही गांव के रहने वाले एक युवक कमलेश से अफेयर चल रहा था जो शादी के बाद भी बदस्तूर जारी रहा. पति दिनेश को इसकी खबर लग गई और दोनों में विवाद होने लगा. दिनेश ने सुल्तानपुर जिला न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी.

पति को नशीला पदार्थ खिलाया, फिर दबा दिया गला
13 फरवरी की रात प्रीति ने अपने पति दिनेश के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और जब वह सो गया तो देर रात प्रीति ने अपने प्रेमी कमलेश और उसके एक अन्य साथी विजय वर्मा को फोन करके घर बुलाया. तीनों ने दिनेश मिश्रा की गला दबाकर हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए शव को गद्दे में बांधकर घर से दो किलोमीटर दूर खेत में ले गया और पुआल में शव को रखकर जला दिया. बचे हुए अवशेषों को पास में ही नहर किनारे गड्ढे में दबा दिया.  कई दिन बीत जाने के बाद भी जब दिनेश नहीं दिखा तो आस पास के रहने वाले रिश्तेदारों ने इसकी जानकारी उसके पिता हरि प्रसाद मिश्रा को दी. जानकारी मिलते ही 18 फरवरी को पिता हरि प्रसाद मिश्र लुधियाना से गांव पहुंचे और खोजबीन करने के बाद थाने में जाकर शिकायत की. बुजुर्ग का आरोप है कि एसओ ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और भगा दिया.

बहू ने ससुर को बताई हत्या की बात
बुजुर्ग कई दिनों तक अपनी बहू से अपने बेटे के बारे में पूछता रहा. बहू ने ससुर को बताया कि उसने दिनेश की हत्या कर शव को जला दिया और कोई सबूत भी नहीं है इसलिए वह कुछ नहीं कर पाएगा. बहू ने जब हत्या की बात बताई तो बुजुर्ग अपने बेटे की हड्डियां ढूंढने नहर के पास पहुंच गया. वहां उसे खुदाई करने पर हड्डियां, खून लगा डंडा, झाड़ू और बोरा मिला. इसके बाद बुजुर्ग 19 मार्च को थाने पहुंचा. वहां कार्रवाई न होने पर वह 21 मार्च को एसपी ऑफ़िस पहुंचा. बुजुर्ग ने एसपी से पूरी घटना बताई जिसके बाद एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल शव के टुकड़े को जांच के लिए कानपुर प्रयोगशाला भेज दिया. इस हत्याकांड में शामिल प्रीति और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पति का साथी विजय फरार है. 

ये भी पढ़ें -

UP News: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में मिले प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज, अगस्त में होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget