एक्सप्लोरर

UP News: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में मिले प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज, अगस्त में होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

Global Investors Summit: औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिए कि इससे जुड़े शासनादेश 31 मार्च से पहले जारी किए जाए.

UP News: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investors Summit) में जो 33 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव योगी सरकार को मिले अब उन्हें धरातल पर उतारने की तैयारी तेज कर दी गई है. इसे लेकर अगस्त में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की जानी है, इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटी है. इसी कड़ी में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव के साथ बड़ी बैठक की. इसमें औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी भी मौजूद रहे. सरकार ने इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर लाने का लक्ष्य रखा है.

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए के इससे जुड़े जो भी शासनादेश जारी होने बाकी हैं उन्हें 31 मार्च से पहले जारी किया जाए. मंत्री ने एबीपी गंगा से कहा की 3 दिन पहले सभी इंडस्ट्रियल अथॉरिटी के सीईओ की एक बड़ी बैठक की थी. उसमे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना  एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपीसीडा, गीडा, यूपीडा और इन्वेस्ट यूपी के कार्यों, तैयारियों एवं योजनाओं की समीक्षा हुई थी. इसमे सीईओ नोएडा ऋतु महेश्वरी, सीईओ यमुना अथॉरिटी अरुणवीर सिंह, सीईओ यूपी सीडा मयूर महेश्वरी भी रहे थे.

50 से 60 फ़ीसदी शासनादेश जारी- नंदी 
इस बैठक में सभी को निर्देश दिए गए कि हमें 6 महीने के अंदर 10 लाख करोड़ रुपए की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी करानी है, तो हमारे जितने भी एमओयू हुए उन सब को टच करना है. मंत्री ने कहा कि उसी समय इन सीईओ ने कुछ समस्याओं के बारे में बताया. जैसे उन MOU को धरातल पर उतारने में किसी संबंधित विभाग से कुछ समस्या है जिसके समाधान का शासनादेश होना है, इसीलिए आज बैठक बुलाई जो शासनादेश जारी होने हैं उस पर बात हुई.

मंत्री नंदी ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि निवेशकों को कैसे सुविधा मिले, उनकी समस्याओं का समाधान हो. अब तक इससे संबंधित 50 से 60 फ़ीसदी शासनादेश जारी हो चुके हैं, बाकी भी 31 मार्च से पहले जारी हो जाएंगे. 

नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मन की बात कार्यक्रम की उर्दू किताब पर अखिलेश यादव के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बचकानी हरकत और बचकाने बयान जगजाहिर है. जो घर घर पूजी जाने वाली रामचरितमानस पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं, ऐसे लोगों को प्रमोट करते हैं सिर्फ यही कहूंगा विनाश काले विपरीत बुद्धि. सांड सफारी बनाने वाले बयान को लेकर कहा कि अखिलेश यादव को भगवान सद्बुद्धि दे यही कहेंगे. 

ये भी पढ़ें- Varanasi News: BHU में अनजान वायरस से हड़ंकप, 50 से ज्यादा छात्रों के आंखों की रोशनी गई! परीक्षा रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget