एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में अमेरिकी नागरिक की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, NGO में करता था काम

UP News: अमेरिकी नागरिक एंथनी क्रिस्टोफर एक एनजीओ में काम करते थे. उनकी भारतीय पत्नी वकील हैं. दोनों महागुन मायवुड सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रहते थे.

Noida US Citizen Death: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में मंगलवार (10 अक्टूबर) को एक सोसाइटी की 22वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरकर एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एंथनी क्रिस्टोफर (45) एक गैर सरकारी सामाजिक संस्था में काम करते थे और यहां महागुन मायवुड सोसाइटी में किराये पर अपनी भारतीय पत्नी के साथ रहते थे.

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, "सोसाइटी के सुरक्षा प्रबंधक नवीन ने मंगलवार रात करीब सात बजकर 30 मिनट पर स्थानीय बिसरख पुलिस थाने को सूचना दी कि क्रिस्टोफर 22वीं मंजिल के फ्लैट से कथित तौर पर कूद गया और उसकी मौत हो गई." 

मृतक की पत्नी पेशे से वकील

अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी पेशे से वकील है. एंथनी क्रिस्टोफर 2020 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महागुन मायवुड सोसाइटी में रह रहा था. उनका एक बच्चा भी है. 

घर पर अकेला था क्रिस्टोफर 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब क्रिस्टोफर गिरा तो वह घर पर अकेला था. अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों और स्थानीय पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में ले लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. एंथनी क्रिस्टोफर को गैर-सरकारी संगठनों में उनके योगदान के लिए 2023 में अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार मिला था.  

मलेशियाई पर्यटक की भी हुई मौत

एक अन्य घटना में, एक 73 वर्षीय मलेशियाई पर्यटक, जो अपने परिवार के साथ अयोध्या घूमने आया था, रविवार को अपने होटल के कमरे में मृत पाया गया. मृतक की पहचान दारमा राजा आरपी सम्मुगम के रूप में हुई थी. वह राम जन्मभूमि परिसर के पास एक होटल में ठहरे थे.

पुलिस ने कहा कि घटना तब सामने आई जब कमरे से बाहर गए दो लोग वापस लौटे और दरवाजा बंद पाया. उन्होंने होटल प्रबंधक को बुलाया, जिसने कमरा खोला और सम्मुगम को बेहोश पाया. उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- 

UP News: योगी सरकार का डॉक्टरों को तोहफा, अब 62 की बजाय इस उम्र में होंगे रिटायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget