एक्सप्लोरर

Ambedkar Nagar News: लापता किशोरी का तालाब में तैरता मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

UP News: परिजनों का आरोप है कि बच्ची को ढूंढने में पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई. परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही से बच्ची जीवित नहीं बची.

UP Crime News: अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) में घर से लापता किशोरी का एक माह बाद सोमवार को शव बरामद हुआ है. आजमगढ़ बॉर्डर पर शव तालाब में तैरता मिला. चरवाहे जानवर को तालाब से पानी पिलाने गए थे. शव को तैरता देख मौके चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस की देखरेख में किशोरी के शव को तालाब से निकाला गया. किशोरी की पहचान 16 वर्षीय निधि के रूप में हुई. घटना की सूचना पर पिता भी मौके पर पहुंच गए. पिता अनिल कुमार ने बेटी की पहचान की. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया. बता दें कि 29 दिसंबर 2023 को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के समडीह गांव की किशोरी घर से गायब हो गई थी.

पिता ने युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर घर से भगाने का आरोप लगाया था. गांव के बाहर का सीसीटीवी का फुटेज सौंपकर पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक किशोरी को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए नजर आ रहा था. पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक को बाइक चोरी के आरोप में जेल भेज दिया. आरोप है कि बच्ची को ढूंढने में सक्रियता नहीं दिखाई. परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही से बच्ची जीवित नहीं बची.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

पिता थाने से लेकर जिला मुख्यालय में अधिकारियों के सामने बेटी को तलाश करने की फरियाद. पुलिस पर पिता की फरियाद का असर नहीं हुआ. आखिरकार बेटी का शव मिलने से परिजनों को गहरा सदमा लगा है. पीड़ित पिता का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई. एएसपी विशाल पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल टीम से करवाया जा रहा है. आरोपी को पहले चोरी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है. अब किशोरी का शव मिलने पर अन्य धाराएं भी विवेचना में बढ़ाई जाएंगी. घटना का खुलासे के लिए सर्विलांस सेल और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों का भी सहारा लिया जा रहा है. मामले में 6 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है.

UP Politics: 'अगर मैं कहूं सरस्वती शिशु मंदिर में...', मदरसों में रामायण पर बोले सपा सांसद एसटी हसन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget