एक्सप्लोरर

UP Politics: 'अगर मैं कहूं सरस्वती शिशु मंदिर में...', मदरसों में रामायण पर बोले सपा सांसद एसटी हसन

UP News: सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चुनाव बाद इंडिया गठबंधन की जीत पर सीएम नीतीश कुमार फिर से पलटी मार सकते हैं.

UP Politics: उत्तराखंड के मदरसों में बच्चों को आगामी सत्र से रामायण का पाठ पढ़ाया जाएगा. मदरसों में रामायण की पढ़ाई के फैसले पर सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि फैसले को मुसलमान स्वीकार नहीं करेगा. मदरसे इस्लामी शिक्षा देने का काम करते हैं. इसलिए मदरसों पर जबरन दूसरी शिक्षा नहीं थोपी जा सकती. कल अगर मैं कहूं सरस्वती शिशु मंदिर में हजरत गौस ए पाक जिलानी रहमतुल्लाह अलैह के बारे में पढ़ाया जाये तो क्या उत्तराखंड सरकार स्वीकार करेगी? उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हिंदू मुसलमान करने की आदत हो गयी है. सपा सांसद ने कहा कि हिंदू मुसलमानों के बीच विवाद पैदा कर मुख्यमंत्री धामी बीजेपी में बड़े नेता बनना चाहते हैं.

'900 साल के इतिहास को छिपाया नहीं जा सकता"

मदरसा सिलेबस से मुगलों को हटाये जाने पर उन्होंने कहा कि इतिहास को छिपाया नहीं जा सकता. मुगल शासकों ने अच्छे काम के साथ खराब काम भी किए हैं. पाठ्यक्रम बदलने से 900 साल के इतिहास को छिपाया नहीं जा सकता. डॉ एसटी हसन ने कहा कि आज के समय में भी अच्छाइयां और बुराइयां हैं. इसलिए इतिहास नहीं बदला जा सकता. अब अगर आप ताजमहल और लाल किला को मंदिर बताने लगे तो हिन्दू मुस्लिम के बीच दूरियां बढ़ती हैं. ऐसा करने से नुकसान देश का होता है.

सपा सांसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर क्या बोले?

सपा सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूती से खड़ा है. सब लोग बीजेपी को हराना चाहते है. बड़ा अच्छा हुआ कि बिहार के मुख्यमंत्री की कलई खुल गई. ऊपर वाले का शुक्रिया करता हूं. चुनाव बाद पाला बदलने पर इंडिया गठबंधन को नुकसान पहुचाते और तब ज्यादा खतरनाक होता. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने की वजह लालच है. पाला बदलने का इतिहास पुराना है. 9 बार उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उन्होंने कहा कि हो सकता है इंडिया गठबंधन की जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से पलटी मार कर आ जायें. 

Rajya Sabha Election 2024: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का एलान, इन सांसदों का कार्यकाल होगा खत्म

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget