एक्सप्लोरर

UP News: अम्बेडकरनगर में डबल मर्डर से हड़कंप, सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका के दादा की कर दी हत्या

Ambedkar Nagar News: रात के समय प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी ने चाकू से वार करते हुए प्रेमिका के दादा को मौत के घाट उतार दिया. वहीं ग्रामीणों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

Double Murder in Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में हुए दोहरे हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है. मामला जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के झंझवा गांव का है. जहां सिरफिरे प्रेमी ने रात के अंधेरे में प्रेमिका के घर पहुंच कर उसके दादा की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. जबकि प्रेमिका की मां और पिता पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. जिन्हें गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है. 

बताया जा रहा है कि सिरफिरे प्रेमी के इस जानलेवा वार में प्रेमिका को भी चोट आई है और वह भी अस्पताल में भर्ती है. वहीं चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मिलकर प्रेमी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी होने पर मौक पर पहुंची भारी पुलिस के बाद आईजी अयोध्या रेंज भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि काफी दिनों से दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध चल रहा था.

प्रेमी के हमले से प्रेमिका के दादा की मौत

जानकारी के अनुसार अम्बेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के झंझवा गांव में रात के समय प्रेमिका के घर मे घुसे प्रेमी ने परिजनों के जागने के बाद चाकू से हमला कर दिया. प्रेमी के ताबड़तोड़ हमले से प्रेमिका के दादा की मौत हो गयी. जबकि प्रेमिका के माता-पिता इस हमले गम्भीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान बीचबचाव में प्रेमिका भी घायल हो गयी है. चीख चुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और हमलावर प्रेमी को पकड़ कर पीट दिया.

घायल प्रेमी की भी हुई मौत

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने प्रेमी की जमकर पिटाई करने के बाद उसे एक कमरे में बांध कर बन्द कर दिया. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों की टीम ने प्रेमिका के दादा और हमलावर प्रेमी आसिम को मृत घोषित कर दिया. जबकि प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल माता-पिता को लखनऊ रेफर कर दिया गया.

दोहरे हत्याकांड से गांव में हड़कंप

वहीं प्रेमिका अभी भी अस्पताल में भर्ती है. इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की  जाएगी. पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर में दो व्यक्तियों को नामजद किया गया है, जिसमें से एक व्यक्ति की अस्पताल में मृत्यु हो गई है, वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: बस्ती में प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी नेता को बनाया बंधक, धरने पर भी बैठे, इस बात से हैं नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget