एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2022: बाबा बर्फानी के दर्शन का समय घटा, गुफा के पास ठहरने की व्यवस्था भी खत्म, इस वजह से लिया गया फैसला

Amarnath Yatra 2022 Darshan Time: बीते शुक्रवार को गुफा के पास बादल फटने से जानमाल का काफी नुकसान हुआ था. इसमें कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई वहीं कई लापता हो गए, जिन्हें तलाशने का अभियान जारी है.

Amarnath Yatra: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इस हादसे के बाद पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने के समय में दो घंटे की कटौती की गई है. यानी अब श्रद्धालु शाम 4 बजे तक ही दर्शन कर सकेंगे. इसके अलावा अब श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के पास टेंट में रुकने भी अनुमति नहीं होगी.

यात्रा के लिये 13वां जत्था रवाना
बता दें कि बादल फटने की घटना से पहले यात्री गुफा के पास तंबू लगाकर रह सकते थे, लेकिन अब  यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है. वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भारी उत्साह के बीच  जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से 7,101  श्रद्धालुओं का 13वां जत्था कश्मीर में बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ.

समय पर नहीं पहुंचे तो नहीं होंगे दर्शन
अमरनाथ गुफा के साथ अधिकतर शाम को ही मौसम बदलता है. ऐसे में किसी भी प्राकृतिक आपदा में कम नुकसान हो इसके लिए श्राइन बोर्ड ने  जरूरी कदम उठाए हैं. श्रद्धालुओं से साफ तौर पर कहा गया है कि अब वे बालटाल मार्ग और पहलगाम मार्ग पर पंचतरणी से आगे तभी यात्रा शुरू करें जब वे शाम चार बजे तक गुफा में दर्शन कर सकें. सुरक्षाकर्मियों को भी इसी हिसाब से यात्रा की अनुमति देने के निर्देश दिये गए हैं. यदि कोई श्रद्धालु निर्धारित समय के बाद भवन पर पहुंचता है तो उसे वापस भेजा जाएगा, क्योंकि अब श्रद्धालुओं के लिए गुफा के पास ठहरने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है. ऐसे में श्रद्धालुओं को  वापस पंचतरणी या बालटाल मार्ग पर किसी शिविर में शरण लेनी पड़ सकती है.

लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी
बीते शुक्रवार को गुफा के पास बादल फटने से जानमाल का काफी नुकसान हुआ था. इसमें कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई वहीं कई लापता हो गए, जिन्हें तलाशने का अभियान जारी है.

यह भी पढ़ें:

UP News: दीपावली-होली पर फ्री LPG सिलेंडर देने पर CM योगी का बड़ा बयान, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

Unnao News: मासूम को टीचर ने 30 सेकेंड में मारे 10 थप्पड, होमवर्क नहीं पूरा होने पर घसीटकर मारा, Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget