एक्सप्लोरर

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी को बताया राष्ट्रद्रोही, कहा- मायावती BJP के इशारे पर कर रहीं हैं काम

UP Assembly Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी जाति देखकर काम करते हैं. ब्राह्मण बिरादरी में कोई अपराधी हो, पिछड़ी जाति, मुस्लिम और दलित बिरादरी में हो तो उसका एनकाउंटर होगा.

UP Assembly Election 2022: बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कासगंज (Kasganj) में बीजेपी और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद समाजवादी गठबंधन की सरकार बन रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम योगी जाति देखकर एनकाउंटर करवाते हैं. यदि उनकी जाति का अपराधी है तो वो खुले आम क्रिकेट खेलता है.

योगी जाति देखकर काम करते हैं-मौर्य
कासगंज जनपद की अमापुर विधानसभा के मोहनपुर में आयोजित जनसभा में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी जाति बिरादरी देखकर काम करते हैं. अगर योगी की बिरादरी के कोई अपराधी हैं तो वो बहुत पाक साफ है लेकिन अगर ब्राह्मण बिरादरी में कोई अपराधी हो गया, पिछड़ी जाति, मुस्लिम और दलित बिरादरी में कोई अपराधी हो गया तो उसका एनकाउंटर होगा. योगी बाबा की जाति होगी तो वो क्रिकेट खेलता दिखाई देगा.

मायावती बीजेपी के इशारे पर काम कर रहीं-मौर्य
मौर्य ने कहा कि इस परिवर्तन की आंधी में नौजवान हीरो बनें और परिवर्तन लाएं. उन्होंने बसपा और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बसपा नेता मायावती अकेली पड़ गईं हैं. उनकी पूरी फौज आज समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी हो गयी है. इसीलिए जब मायावती अकेली पड़ गईं हैं तो बीजेपी के इशारे पर काम कर रहीं हैं. उनसे भी सावधान रहना होगा.
उन्होंने कहा कि योगी कहता है कि गर्मी उतार देंगे अरे योगी महाराज तुम क्या गर्मी उतारोगे जब 10 मार्च को रिजल्ट आएगा तो योगी महाराज तुम्हारी गर्मी उतर जाएगी. 

बीजेपी को बताया राष्ट्रद्रोही
मौर्य ने कहा कि हमने बीजेपी को खत्म करने का संकल्प लिया है. 300 यूनिट फ्री बिजली, केवल आईटी सेक्टर में 22 लाख नौकरियां, किसानों को मुफ्त सिंचाई और अन्य बहुत से वादे हमारे हैं जिन्हें सरकार बनने पर पूरा करेंगे. आप लोग मेरे सम्मान में समाजवादी पार्टी का बटन दबाकर सत्तन शाक्य को विधायक बना दें. उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रवाद का नारा देते हैं और काम करते हैं राष्ट्रद्रोह का. ये राष्ट्र द्रोही है. ये देश के समाज के दुश्मन हैं.

ये भी पढ़ें:

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज Petrol-Diesel के क्या हैं रेट, यहां करें चेक

Uttarakhand Election 2022: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का सीएम ने किया निरीक्षण, BJP में भितरघात के आरोप पर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget