एक्सप्लोरर

Alvida Ki Namaz: गोरखपुर में अदा की गई अलविदा की नमाज, अब है ईद की खुशियों का इंतजार 

Gorakhpur News: मस्जिदों में पहुंचे मुस्लिम भाइयों ने नमाज (Namaz) के बाद कहा कि गोरखपुर हर त्‍योहार में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करता है. अलविदा की नमाज को पाक माना जाता है.

Gorakhpur Alvida ki Namaz: भीषण गर्मी और तपिश के बीच पड़े रमजान के पाक माह में मुस्लिम भाइयों ने अलविदा (रमजान माह का अंतिम शुक्रवार) की नमाज अदा की. गोरखपुर (Gorakhpur) की मस्जिदों में पहुंचे मुस्लिम भाइयों ने नमाज (Namaz) के बाद कहा कि गोरखपुर हर त्‍योहार में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करता है. इस बार मुस्लिम-हिन्‍दू सभी मिलकर खुशी के साथ ईद (Eid) के त्‍योहार को मनाएंगे और एक-दूसरे से खुशियों को बांटेंगे. रमजान के एक माह पूरे होने पर चांद दिखने के दूसरे दिन ईद मनाई जाती है.

पाक मानी जाती है अलविदा की नमाज 
गोरखपुर की जामा मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में रमजान के पाक माह में अलविदा की नमाज मुस्लिम भाइयों ने अदा की. अलविदा यानी रमजान के माह में अंतिम शुक्रवार को पड़ने वाली अलविदा की नमाज को बहुत ही पाक माना जाता है. हर मुस्लिम भाई और रोजेदार के लिए अलविदा की नमाज का काफी महत्‍व है. गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित कंकड़शाह बाबा की मजिस्‍द में मुस्लिम भाई नमाज अदा करने के लिए जुटे. उन्‍होंने यहां पर अलविदा की नमाज अदा की.

रमजान का है खास महत्व 
गोरखपुर के मानबेला के रहने वाले रोजेदार अबरार अहमद ने बताया कि मुस्लिम धर्म में रमजान के पाक माह का बहुत ही महत्‍व होता है. वो लोग एक माह तक रोजा रखते हैं. आज अलविदा यानी रमजान के माह के अंतिम शुक्रवार (जुमा) की नमाज रही है. वो लोग नमाज पढ़कर अल्‍लाह की इबादत कर उनका शुक्र अदा करते हैं. उन्‍होंने बताया कि ईद के दिन सेवई और खूब पकवान भी बनते हैं. मुस्लिमों के साथ हिन्‍दू भाई भी उन लोगों के साथ ईद की खुशियों में शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हैं.

गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाते हैं ईद
गोरखपुर के रहने वाले शहनवाज कहते हैं कि रमाजन के पाक माह का काफी महत्‍व है. 30 दिन का रमजान होता है. वो कहते हैं कि अल्‍लाह जिसे तौफीक देता है, वो उस हिसाब से खाने-पीने का इंतजाम करता है. उन्‍होंने बताया कि कुरान इसी पाक माह में नाजिर हुई थी. साल का सबसे पाक माह होता है. मंगलवार को ईद होगी. वो लोग गंगा-जमुनी तहजीब के साथ ईद मनाते हैं.

मिलकर मनाते हैं ईद
गोरखपुर के ही रहने वाले आफताब कहते हैं कि ये रमजान का माह बहुत पाक माना जाता है. ईद की तरह ही अलविदा की नमाज का भी काफी महत्‍व है. ईद भी मनाते हैं. सेवई, पुलाव, चिप्‍स और पापड़ के साथ ढेर सारे पकवान बनते हैं. वो लोग अलविदा की नमाज को बहुत पाक मानते हैं. शहाबुद्दीन अंसारी कहते हैं कि वो लोग 30 दिन रोजा रहते हैं. अलविदा की नमाज का खास महत्व है. हम सभी हिन्‍दू-मुस्लिम भाई मिलकर ईद मनाते हैं.

यहां अमन-चैन कायम रहता है
गोरखपुर के मोहद्दीपुर की आस्‍ताना कंकड़शाह मस्जिदे बिलाल के ईमाम मौलाना इम्तियाज अहमद ने बताया कि आज अलविदा की नमाज अदा की गई है. रमजान के पाक माह में अंतिम जुमे को बेशुमार अज्‍मतों के साथ अलविदा की नमाज अदा की जाती है. रमजान मुबारक जुमतुल विदा को सबसे पाक जुमा मानते हैं. इसकी अजमत को लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता है. अल्‍लाह की इबादत कर एक माह का रोजा कर रब को राजी करते हैं. रमजान के एक माह के रोजे की खुशी मनाकर गरीबों को गले लगाकर खुशियां बांटते हैं. मुख्‍यमंत्री के शहर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर उनके आदेश को मानकर मुस्लिम-हिन्‍दू साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं. यहां सड़क के एक ओर मस्जिद तो दूसरी ओर मंदिर है. यहां अमन-चैन कायम रहता है.

ये भी पढ़ें: 

Chandauli: मसीहा बने  RPF कमांडेंट, जानें कैसे खोए हुए मंदबुद्धि बच्चे को मां से मिलाया

UP Politics: अखिलेश पर हमला करते हुए बोलीं मायावती, 'देश का पीएम और प्रदेश का सीएम बनने का सपना देखती हूं, लेकिन राष्ट्रपति बनने का नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget