एक्सप्लोरर

Almora News: अल्मोड़ा में सवर्ण युवती से शादी करने पर दलित युवक की कर दी हत्या, अब घटना से मचा हड़कंप

Uttarakhand News: अल्मोड़ा में सवर्ण युवती से शादी करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद दलित युवक की हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.

Almora News: अल्मोड़ा (Almora) जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में एक बड़ी वारदात सामने आई है. जहां सवर्ण युवती से शादी करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद दलित युवक की हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है. मृतक युवक उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का नेता था. दरअसल, सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था.

क्या है पूरा मामला?
शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह के साथ रहती थी. एक दलित से शादी करना उसके सौतेले भाई और पिता को रास नहीं आया और दोनों ने मिलकर जगदीश की हत्या कर दी. मृतक जगदीश उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से 2022 में सल्ट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि दलित से विवाह की सूचना के बाद से सौतेले परिजन उसके पति के जान के दुश्मन बने हुए थे. जिसके कारण इन लोगों ने 27 अगस्त को अल्मोड़ा की जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था. 

पुलिस ने लहुलूहान शव बरामद किया 
आरोप है कि प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. गुरुवार को जगदीश के ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था. उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र का एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए. उसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहुलूहान शव बरामद कर लिया. भिकियासैंण की तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि पूरे मामले की जा जांच की जा रही है. आरोपियों को पकड़ लिया गया है. अल्मोड़ा में हुई हत्या पर डीआईजी नीलेश आंनद भरणे ने कहा कि पूरे मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है. अल्मोड़ा पुलिस को आदेश दे दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:-

OBC आरक्षण से यूपी BJP अध्यक्ष तक... पिछले महीने यूपी की राजनीति में हुए ये 5 बड़े बदलाव, जिसका होगा बड़ा असर

UP Education News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब तक नहीं मिली किताबें, 1 करोड़ 92 लाख छात्रों का भविष्य अधर में अटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget