एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में 36 मौतों की जांच के आदेश, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, अधिकारी निलंबित

Almora Bus Accident: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा बस हादसे की जिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए है. इस हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और 20 घायल है

Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा हुए बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए इस संबंध में पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने का आदेश दिया है. वहीं आयुक्त कुमाऊं मंडल को इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए है. इस हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.

सोमवार को अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. मार्चुला के पास एक यात्री बस खाई में गिर गई. बताया जा रहा कि हादसे के वक्त बस में 45 लोग सवार थे. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके मौजूद है वहीं नैनीताल पुलिस टीम भी पहुंच गई.

प्रशासन ने अल्मोड़ा सड़क हादसे में 36 लोगों के मौत की पुष्टि की. जबकि तीन लोगों को एम्स इलाज के लिए भेजा गया है. बाकी घायलों का इलाज रामनगर सरकारी अस्पताल में चल रहा है.

कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक कुमार ने कहा कि अभी तक 36 लोगों की मौत हुई है. मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायलों को  1 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है. एम्स से डॉक्टर्स की टीम रामनगर आएगी. मौके पर SDRF, SDM, प्रशासन है.

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
इस हादसे में 36 यात्रियों का मौत हो गई है जबकि कई यात्री घायल है इनमें से 15 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर में रेफर किया गया है. माना जा रहा है कि मौत का आकंड़ा और बढ़ सकता है. अभी भी बस में कुछ लोगों के फंसे होने की ख़बर है, जिसके बाद बस को काटकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. 

सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा- 'जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं. आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं.'

सीएम धामी ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद में बेहद दुखद घटना घटी है. लोगों ने जान गंवाई है और कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को बेहतर उपचार मिले इसके लिए सभी काम किए जा रहा है. तत्काल सभी अफसरों को मौके पर जाने के आदेश दिए गए हैं. इस घटना में जो लोग भी संबंधित होंगे, जिन्होंने लापरवाही की होगी उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. हमारी प्राथमिकता घायलों का इलाज है. मुख्य सचिव पूरे घटना की निगरानी कर रही हैं. मृतकों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें औऱ घायलों की स्थिति जल्द ठीक हो जाए, इसकी कामना है.

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है

सीएम योगी ने भी दी प्रतिक्रिया
इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा- 'उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें.' 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस हादसे पर शोक जताया. उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड में हुई यह दुर्घटना बहुत दुखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. उत्तराखंड में "आप" कार्यकर्ताओं से अपील है कि, घायलों और पीड़ितों की मदद करने के लिए स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें.

उत्तराखंड बस हादसे पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बेहद हृदयविदारक दुर्घटना है ये. ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को हिम्मत दें. उत्तराखंड में इस इलाक़े के अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मैं अपील करता हूँ कि प्रशासन के साथ मिलकर घायलों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें.

UP के इस रूट पर नेशनल हाईवे से हटाए जाएंगे टोल प्लाजा! शुरू होगा ये सिस्टम, ऐसे कटेंगे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget