एक्सप्लोरर

UP ADJ Transfer: यूपी में बड़े स्तर पर न्यायिक अधिकारियों के तबादले, हाईकोर्ट ने 176 एडीजे का किया ट्रांसफर

UP ADJ Transfer News: 20 अप्रैल को जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रयागराज जिले के कुल 10 एडीजे का स्थानांतरण दूसरे जिले में किया गया है, इसी क्रम में कुल 6 एडीजे को प्रयागराज जिले में तैनाती दी गई है.

UP 176 ADJ Transfer: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक बार फिर से बड़े स्तर पर न्यायिक अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं. इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) ने 176 एडीजे (ADJ) के तबादले की अधिसूचना की जारी कर दी है. प्रदेश भर के कुल 176 अपर जिला व सत्र न्यायाधीश पद के न्यायिक अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की गई है. न्यायिक अधिकारियों को आगामी 28 अप्रैल तक कार्यभार सौंपना पड़ेगा. 

गुरुवार यानी 20 अप्रैल को जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रयागराज जिले के कुल 10 एडीजे का स्थानांतरण दूसरे जिले में किया गया है, इसी क्रम में कुल 6 एडीजे को प्रयागराज जिले में तैनाती दी गई है, कौशांबी से कुल तीन एडीजे को दूसरे जिलों मे स्थानांतरित किया गया है, कुल 4 एडीजे को कौशांबी में तैनाती दी गई है, प्रतापगढ़ जिले से कुल तीन एडीजे का तबादला किया गया है. 

प्रयागराज से इनका ट्रांसफर हुआ

प्रयागराज जिले से ट्रांसफर होने वाले एडीजे में अतीक उद्दीन को औरैया, श्रीमती निशा झा को सिद्धार्थनगर, श्रीमती रागिनी को एटा, आलोक कुमार श्रीवास्तव को इटावा, ब्रह्मजीत चतुर्वेदी को मथुरा, मनीष निगम को कुशीनगर, श्रीमती रचना सिंह को बलरामपुर, हरेंद्र नाथ को उन्नाव, सुभाष चंद्र मौर्या को बदायूं तथा श्रीमती पूनम द्वितीय को कुशीनगर स्थानांतरित किया गया है.

प्रयागराज में इन्हें दी गई जिम्मेदारी 

जारी सूचना के मुताबिक प्रयागराज जिले में स्थानांतरित होकर आने वाले न्यायिक अधिकारियों में सिद्धार्थ कुमार वाघव शाहजहांपुर से, मनोज कुमार मिश्रा द्वितीय को बहराइच, श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी ज्योति को फतेहपुर, कमलदीप को संभल, रविकांत को फतेहपुर और कुमारी अनिता प्रथम को मैनपुरी से प्रयागराज जिले में एडीजे पद पर तैनाती दी गई है. हाईकोर्ट के द्वारा एनुअल ट्रांसफर वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत ये अधिसूचना जारी कर दी गई है. 

इसके अलावा कौशांबी से स्थानांतरित अपर जिला जजों में नीरज कुमार उपाध्याय को लखनऊ, चित्रा शर्मा को हाथरस और कीर्ति कुणाल को कानपुर नगर भेजा गया है, वहीं गौतमबुद्ध नगर से डॉ अनिल कुमार सिंह, मुरादाबाद से पूनम सिंह, इटावा से शिरीन जैदी और उत्कर्ष यादव को बरेली से कौशांबी ट्रांसफर किया गया है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: अतीक-अशरफ मर्डर केस के क्राइम सीन रीक्रिएशन से सामने आईं 5 बड़ी बातें, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...
प्रोटोकॉल छोड़ घायल के लिए आगे आए मंत्री, स्ट्रेचर को धक्का देते वीडियो वायरल
प्रोटोकॉल छोड़ घायल के लिए आगे आए मंत्री, स्ट्रेचर को धक्का देते वीडियो वायरल
Amethi News: बेटे को बचाने के लिए मां ने तालाब में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत
बेटे को बचाने के लिए मां ने तालाब में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget