एक्सप्लोरर

Allahabad High Court बार एसोसिएशन के लिए आज होगी वोटिंग, 206 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

Bar Association Elections: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए परिसर में ही तैयारियां की गई है. इसके लिए 16 पोलिंग बूथ व इतने ही प्रवेश द्वार बनाए गए हैं.

Allahabad High Court Bar Association Elections: प्रयागराज में इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए आज (बुधवार) 3 अप्रैल को मतदान होगा.  इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है.  एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज मतदान होना है. इलाहबाद हाई कोर्ट के मैदान में  ही पूरी व्यवस्था की गई है.  

बार एसोसिएशन के लिए वोटिंग सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगी. इस वर्ष के चुनाव में लगभग साढ़े नौ हजार अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के बाद मतपेटियों को सीलबंद करके कड़ी सुरक्षा में बार एसोसिएशन के कार्यालय में रखा जाएगा.

वोटिंग के लिए की गई खास तैयारी
अधिवक्ताओं को मतदान के लिए पूरी ड्रेस में हाईकोर्ट बार के आई कार्ड के साथ आना अनिवार्य होगा. इसके बगैर उन्हें मताधिकार से वंचित कर दिया जाएगा. मतदान के लिए 16 पोलिंग बूथ व इतने ही प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. एक बूथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं, 30 वर्ष से अधिक की सदस्यता वाले वकीलों और महिला अधिवक्ताओं के लिए होगा.

अन्य 15 बूथों में सामान्य मतदाता अधिवक्ता अल्फा वेटिकली मतदान कर सकेंगे. प्रत्येक बूथ के लिए दो दर्जन से ज्यादा कैबिन बनाए गए हैं. जहां बैठकर वकील व अधिवक्ता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में वोट कर सकेंगे. 

मतदान पूरी तरीके से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जाएगा. इस साल चुनाव में 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 206 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष के पांच, संयुक्त सचिवों के चार और कार्यकारिणी सदस्यों के 15 पद शामिल हैं

मुख्य चुनाव अधिकारी वीएम जैदी, चुनाव अधिकारी विनोद कांत श्रीवास्तव, आरसी सिंह, वशिष्ठ तिवारी, चंदन शर्मा और प्रभाकर अवस्थी ने इस बात की जानकारी दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन एशिया की सबसे बड़ी एसोसिएशन है. वोटिंग को देखते हुए हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

UP Lok Sabha Election 2024: 'यूपी में बमबाजी नहीं, हर-हर बम-बम होगा'- सीएम योगी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
Embed widget