एक्सप्लोरर

यूपी: बजट सत्र से पहले आज होगी सर्वदलीय बैठक, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

यूपी में शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. सर्वदलीय बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी.

लखनऊ. यूपी में बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. सर्वदलीय बैठक दोपहर 1 बजे विधानसभा परिसर में होगी. बता दें कि बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा. 22 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेंगे. सत्र के दौरान कई अध्यादेशों को विधेयक के रूप में पास कराया जाएगा. इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज पर सीएजी रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी.

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी बजट सत्र की शुरुआत बजट सत्र की शुरुआत 18 फरवरी की सुबह राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी. ये सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा. 22 फरवरी को सरकार बजट पेश करेगी.

सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष बजट संत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. विपक्षी दल कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है. इन मुद्दों में लंबे समय से चल रहा किसान आंदोलन भी शामिल है. इसके अलावा हाथरस के मुद्दे पर भी विपक्ष सरकार को सदन में घेर सकता है. वहीं, विपक्ष के हमलों से निपटने के लिए सरकार भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों के आंदोलन का कोई वजूद ही नहीं है. यहां किसानों का कोई आंदोलन नहीं चल रहा है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसानों के लिए जितना काम हमने किया है उतना काम किसी भी सरकार ने नहीं किया है.

बीजेपी विधानमंडल की भी बैठक आज सर्वदलीय बैठक के बाद आज शाम बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक भी होगी. विधानमंडल की बैठक शाम 6 बजे लोकभवन में होगी. इस बैठक में बजट सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें:

किसानों के मुद्दे पर फिर सरकार पर बरसीं प्रियंका, कहा- 14 दिन में भुगतान और दोगुनी आय का वादा जुमला निकला

हंगामेदार रहेगा यूपी का बजट सत्र, किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget