एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में 23 सितंबर से शुरू होगा मानसून सत्र, सभी विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सभी विधायकों से सत्र से पहले कोविड-19 की जांच कराने को कहा है.

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 23 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. हालांकि, कोरोना संक्रमण को देखते हुए सत्र से पहले सभी विधायकों की कोविड जांच की जाएगी. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ विधानसभा भवन में तीन दिवसीय मानसून सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संवाददाताओं से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी विधायकों से सदन की कार्यवाही में डिजिटल तरीके से भाग लेने का आग्रह किया गया है.

विधायकों को देनी होगी संक्रमण मुक्त होने की रिपोर्ट अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सभी विधायकों से सत्र से पहले कोविड-19 की जांच कराने को कहा है. उन्होंने कहा, "सत्र से दो दिन पहले विधायकों को कोविड-19 जांच करानी होगी और स्वयं के संक्रमण मुक्त होने की रिपोर्ट देनी होगी. अगर उनके स्तर पर ऐसा संभव नहीं हो पाएगा तो हमने एमएलए हॉस्टल में उनकी जांच की व्यवस्था की है."

तीन बार सेनिटाइज होंगे हाथ इसके अलावा, कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत विधानसभा भवन आने वाले विधायकों के अपने स्थान पर बैठने से पहले उनके तीन बार हाथ सेनिटाइज किए जाएंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका विधायकों से अनुरोध है कि वह डिजिटल माध्यम से ही कार्यवाही में भाग लें. उन्होंने ये भी कहा कि मंडप में सीमित स्थान होने के कारण वहां सामाजिक दूरी के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए केवल 47 विधायक ही बैठ सकते हैं और इसलिए दर्शक दीर्घा तथा पत्रकार दीर्घा में भी विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. एक नामित सदस्य को मिलाकर राज्य विधानसभा में 71 विधायक हैं.

65 वर्ष की उम्र से ज्यादा विधायकों से अनुरोध उन्होंने कहा कि 65 वर्ष की उम्र से ज्यादा के विधायकों से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे विधानसभा भवन न आएं और डिजिटल माध्यम से सत्र भाग लें. अग्रवाल ने कहा, "हमने सदन की कार्यवाही में डिजिटल तरीके से भाग लेने के लिए मुकम्मल तैयारियां की हैं जिसमें कहीं किसी को कोई परेशानी नहीं आएगी."

ये भी पढ़ें:

कोरोना काल में बेरोजगारी का रोना रोने वालों को सबक दे रहा है मेरठ का ये गांव, जानें- क्या है खास

आगरा में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, 3548 पहुंची संक्रमितों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget