एक्सप्लोरर

अलीगढ़ न्यूजः हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से बढ़ा खतरा, बाढ़ की चपेट में टप्पल क्षेत्र के कई गांव

UP News: हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह टप्पल क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. हालांकि ग्रामीणों और किसानों की परेशानी बढ़ गई है.

अलीगढ़ में हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा दिया है, जिसके चलते टप्पल क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. यमुना के उफान के कारण प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. सबसे अधिक प्रभावित गांवों में महाराजगढ़, शेरपुर, घरबार, मालव, ऊटासनी और किशनगंज शामिल हैं. इन इलाकों में हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है.

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन केवल औपचारिकता निभाने के लिए आता है और मौके पर वास्तविक मदद उपलब्ध नहीं करा रहा है. किसानों का कहना है कि उनकी खड़ी फसल बर्बाद हो गई है और मवेशियों के लिए चारे की भारी किल्लत हो गई है. बीमार ग्रामीणों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी नहीं पहुंच रही हैं. कई मकान यमुना नदी के कटान की वजह से जर्जर हालत में हैं और गिरने की कगार पर हैं.

जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं लोग

गांव के किसान और पशुपालक नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर दूसरी ओर से चारा लाने को मजबूर हैं. वहीं, ऊंचे इलाकों की ओर मवेशियों को किसान ले जा रहे हैं. महाराजगढ़ की सोनवती ने बताया कि उनके घर तक यमुना का पानी पहुंच गया है और पशुओं के लिए चारा नहीं मिल रहा है. 

वहीं, भूप सिंह ने कहा कि अधिकारी केवल निरीक्षण के नाम पर आते हैं और कोई राहत नहीं देते. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह नाव से यमुना पार कर जंगल से चारा काटकर ला रहे हैं. उन्होंने आशंका जताई कि हथिनी कुंड से छोड़े गए करीब 3.50 लाख क्यूसेक पानी के कारण जलस्तर और बढ़ सकता है.

प्रशासन मदद नहीं पहुंचाने का आरोप

प्रशासन भले ही हालात से निपटने की पूरी तैयारी का दावा कर रहा हो, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाता है तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है. यमुना के बढ़ते जलस्तर ने किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा कर दिया है और पशुपालकों के लिए मवेशियों को बचाना बड़ी चुनौती बन गया है. बाढ़ प्रभावित गांवों में अभी भी राहत और बचाव कार्य की दरकार बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत लेने का दावा
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत लेने का दावा
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget