एक्सप्लोरर

UP: अलीगढ़ में नाबालिग रिश्तेदार से रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Aligarh News: अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने अपने रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Aligarh: अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने अपने रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से रेप किया. आरोपी सिपाही बुलंदशहर जिले में तैनात है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी सिपाही को पकड़ लिया है. जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. अलीगढ़ से मिली सूचना के आधार पर बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है.

सिपाही है 112 पर तैनात
दरअसल, अतरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी धर्म सिंह पुत्र बादाम सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है. वह बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में डायल 112 नंबर पर तैनात है. कुछ दिन पहले वह अपने गांव आया था. अन्य जिले में रहने वाले उसके एक रिश्तेदार की 16 वर्षीय बेटी भी आरोपी के गांव में ही रहने वाले अन्य रिश्तेदार परिवार में आई थी. शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे धर्म सिंह इस किशोरी को अपने घर ले जाने की बात कहकर बाइक में बैठाकर वहां से ले आया. रास्ते में एक खाली प्लाट में उसने किशोरी के साथ रेप किया. विरोध करने पर उसने किशोरी के साथ मारपीट की. इससे किशोरी घायल हो गई. किसी तरह सिपाही के चंगुल से छूटकर किशोरी परिजनों के पास पहुंची और उनको जानकारी दी.

Bareilly News: अलीगंज थाने के सिपाही ने वसूली का निकाला अनोखा तरीका, दूध बेचने वाले ने किया खुलासा

पुलिस ने किया मामला दर्ज
परिजनों को  किशोरी द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद परिजन किशोरी को लेकर अतरौली थाने पहुंचे और आरोपी धर्म सिंह के विरुद्ध तहरीर दी. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देर रात गांव में दबिश दी. लेकिन आरोपी सिपाही नहीं मिला. पुलिस ने शुक्रवार रात गनेशपुर-डिबाई मार्ग पर धर्म सिंह को पकड़ लिया. इसके बाद उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया. जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया.


घटना पर अतरौली सीओ ने क्या कहा?
देवेंद्र कुमार सीओ अतरौली ने बताया कि कासगंज से थाना अतरौली के गांव में आए हुए परिवार की एक 16 वर्षीय लड़की द्वारा अपने पिता के फूफा पर आरोप लगाया गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई और अभियुक्त को भी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

Mau: ईद मिलन में शामिल हुए मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बड़ा बयान, योजनाओं को लेकर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
UP Assemby Session: 'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget