एक्सप्लोरर

Aligarh Fire News: शार्ट सर्किट से होटल में लगी भयंकर आग, 6 दुकाने आई इसके चपेट में, एक युवक की झुलसकर हुई मौत

UP Fire News: अलीगढ़ के रोशनी होटल में देर सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते भयंकर आग का मामला सामने आया है. जिसमें एक युवक की झुलसकर मौत हो गई. वहीं आग के चपेट में आने से 6 दुकान भी जल गए.

Aligarh Fire News: अलीगढ़ की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित रोशनी होटल में देर सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते भयंकर आग लगने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक रोशनी होटल में आग लग गई ओर देखते ही देखते थोड़ी देर में ही धुंआ पूरी बिल्डिंग में फैल गया. जिसके बाद आग की लपटें चारों तरफ फैल गई और आसपास की दुकानों को भी होटल में लगी भीषण आग ने अपनी चपेट में ले लिया ओर एक व्यक्ति इस खौफनाक मंजर को देख बेहोश होकर गिर पड़ा. जिसको उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया.जिसके चलते लोगों में अफरा तफरी और भगदड़ मच गई. 

लोगों ने होटल ओर दुकानों से भाग कर अपनी जान बचाई और सूचना इलाका पुलिस सहित अग्निशमन विभाग को दी गई. आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद होटल सहित आसपास की दुकानों में लगी भीषण आग पर काबू पाया. तो वहीं होटल में आग में झुलसकर बेहोश मिले युवक को डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. दर्दनाक खाते में युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. पुलिस होटल में हुए हादसे की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

आग के चपेट में आने से गैस सिलेंडर फटे
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन स्थित रोशनी होटल में मंगलवार की सुबह की करीब 4 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग इतनी तेजी से भभकी की होटल में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए. जिसके बाद आग और तेज हो गई. जिसके चलते होटल सहित होटल के नीचे बनी मार्केट की करीब 5 दुकानें भी होटल में लगी आग के लपेटे में आ गई. यही वजह है कि होटल और दुकानों में रखा ज्यादातर सभी सामान जलकर राख हो गए.वहीं भयंकर हादसे के बाद होटल में रखे गैस सिलेंडर को लोगों ने आनंन फानन में होटल से निकलकर बाहर नाली में फेंक दिया.

आग के चपेट में आए 6 दुकान
पीड़ित दुकानदार आशीष जैन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से देर सुबह होटल में आग लग गई थी. जिसके बाद होटल में लगी आग ने मार्केट की करीब 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके चलते उसकी भी कन्फेक्शनरी की दुकान सहित अन्य दुकाने भी आग की लपेटे में आने के चलते दुकाने ओर समान आग में जलकर राख में तब्दील हो गया. वहीं शकील अहमद का कहना है कि मधुपुरा स्टेशन स्थित रोशनी होटल के बराबर में लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग की वजह से शॉर्ट सर्किट होने के चलते रोशनी होटल में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से होटल में लगी आग के बाद होटल के नीचे बनी मार्केट की दुकाने भी होटल में लगी आग की चपेट में आ गई.

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
अग्निशमन कर्मचारी ने बताया कि रोशनी होटल में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.तो वहीं आसपास की बिल्डिंगों में भी आग को फैलने से रोका गया ओर कड़ी मेहनत के बाद आग को पूर्णतया बुझाया गया.वहीं होटल में लगी आग को बुझाने के बाद तलाशी के दौरान एक व्यक्ति होटल के अंदर बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा मिला. जिसको तत्काल लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया.तो वहीं लोगों के बताए अनुसार होटल में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग बुझाने के लिए तीन बड़े सहित एक छोटे टैंकर का इस्तेमाल किया गया.

आग में झुलसकर युवक की हुई मौत
होटल में हुए दर्दनाक हादसे के बाद होटल में लगी आग में झुलसकर बेहोश मिले युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया था. जहां डॉक्टर ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया. होटल में हुए हादसे में युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा करते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: चार दरिंदों ने गैंगरेप कर अश्लील वीडियो किया अपलोड, महिला ने SSP से लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget