एक्सप्लोरर

अलीगढ़: निजीकरण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Aligarh: बिजली विभाग के कर्मचारियों के निजीकरण के विरोध के बाद अब अलीगढ़ में सफाई कर्मियों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है.

Aligarh News Today: अलीगढ़ शहर के सफाई कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारियों ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर अपनी नाराजगी का इजहार किया और निजीकरण के फैसले को अवैध बताया. 

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन का मुख्य कारण सरकार के जरिये सफाई व्यवस्था को निजी कंपनियों के हाथ में सौंपना है. सफाई के लिए निजी कंपनियों को ठेका देने की योजना से सफाई कर्मचारी काफी नाराज हैं. उनका कहना है कि निजीकरण से उनकी आजीविका पर गहरा असर पड़ेगा.

कर्मचारियों का कहना है कि निजीकरण से उनका जीवन संकट में आ जाएगा. उनकी नौकरी पर खतरा मंडराने लगेगा और दैनिक आय में कटौती होगी. कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं. उनका तर्क है कि अगर सरकारी व्यवस्थाओं का निजीकरण किया गया, तो उनके परिवार के सदस्यों को भूखों मरने की नौबत आ सकती है.

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपील की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उनके अधिकारों की रक्षा की जाए. सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ लंबे समय से अन्याय हो रहा है. उन्होंने नगर आयुक्त और नगर मेयर पर आरोप लगाया कि वे कर्मचारियों की आजीविका का सौदा निजी कंपनियों के साथ कर रहे हैं. 

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और बड़े स्तर पर किया जाएगा. प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि वे पहले से ही कम वेतन और कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं. निजीकरण के बाद उनकी स्थिति और खराब हो जाएगी. उन्होंने सरकार पर गरीबों और मजदूरों की अनदेखी का आरोप लगाया.

प्रदर्शनकारियों ने सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़ के एसीएम संजय मिश्रा ने ने मीडिया को बताया कि सफाई कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जिला कलेक्टर तक पहुंचाया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी. सफाई कर्मचारियों का कहना है कि निजीकरण केवल उनकी समस्या नहीं है बल्कि पूरे शहर के लिए घातक हो सकता है. उन्होंने कहा कि निजीकरण से सफाई व्यवस्था में अव्यवस्था बढ़ सकती है.

कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. सफाई कर्मचारियों मुताबिक, यह आंदोलन सिर्फ अलीगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे राज्य में फैल सकता है. 

सफाई कर्मचारियों ने निजीकरण के फैसले पर सरकार से पुनर्विचार करने और उनके हितों की रक्षा करने की मांग की है. सफाई कर्मचारियों ने अंत में कहा कि उनका यह आंदोलन सिर्फ उनके हितों की बात नहीं है बल्कि पूरे समाज के लिए एक संदेश है. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे उनके साथ खड़े हों और सरकार पर दबाव बनाएं.

ये भी पढ़ें: शादी का विरोध करने पर बेटी के प्रेमी ने महिला को उतारा मौत के घाट, शव ग्रेटर नोएडा में फेंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget