एक्सप्लोरर

RMPSU का पहला दीक्षांत समारोह हुआ संपन्न, मेधावियों को मिले स्वर्ण पदक व डिग्री, उपराष्ट्रपति ने किया संबोधित

UP News: अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ है. उपराष्ट्रपति व यूपी की गवर्नर ने 41 मेधावियों को स्वर्ण पदक व डिग्री देकर सम्मानित किया.

Convocation Ceremony In Aligarh: अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ है. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग ऑडिटोरियम में किया गया. भारत के उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि रहे एवं अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल द्वारा की गई. दीक्षांत समारोह में भारतीय संस्कृति के परिधानों की झलक दिखाई दी. पुरुष परम्परागत भारतीय परिधान कुर्ता पायजामा और महिलाएं साड़ी पहने हुईं थीं. 

कार्यक्रम में महामहिम का प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के बच्चों के प्रति विशेष स्नेह देखने को मिला. सभी मैडल प्राप्त करने वालों के साथ ग्रुप फोटो भी कराते हुए अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा दी. प्राथमिक विद्यालय के नन्हें छात्र का उपराष्ट्रपति का आगे बढ़कर अभिवादन ही नही किया बल्कि उसको गोद मे उठाकर स्नेह भी दिया. विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति व यूपी की गवर्नर ने 41 मेधावियों को स्वर्ण पदक व डिग्री दी गई है. इस कार्यक्रम में कई विधायक, यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह के साथ अन्य मंत्री, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर नईमा खातून के साथ उत्तर प्रदेश के कई विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर मौजूद रहे हैं.

कब रखी गई विश्वविद्यालय की आधार शिला?
राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की नींव 14 सितंबर 2021 हिंदी दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रखी गई थी, छात्रों के काफ़ी संघर्ष के बाद अलीगढ़ को एक विश्वविद्यालय की सौगात मिली. छात्रों को लंबे समय से बेसब्री से इसका इंतजार था, छात्रों ने इसके लिए कई बार प्रदर्शन किए और मुकदमे भी झेलने पड़े लेकिन आज छात्रों को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की शक्ल में एक नया आयाम मिल चुका है जिसका फायदा आसपास के जिलों के छात्रों को भी होगा.

छात्रों ने बताया कि, लंबे समय से उनको दीक्षांत समारोह का इंतजार था. दीक्षांत समारोह होगा या नहीं इस बात की उन्हें पता तक नहीं थी लेकिन अब दीक्षांत समारोह होने के बाद उनके चेहरे पर गजब सी मुस्कान देखने को मिल रही है. वहीं राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय में पहले दीक्षांत समारोह के दौरान 41 छात्रों  को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. इस दौरान, अलीगढ़  हाथरस कासगंज, एटा के महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचकर अपने आप को गौरांवित किया है.

दीक्षांत समारोह में इन्हें मिला स्वर्ण पदक
समारोह में मास्टर आफ आर्ट्स, मास्टर ऑफ साइंस, बीएससी, बीसीए, एलएलबी, एलएलएम, बीकॉम, बीपीईस, बीपीएड पाठ्यक्रम में सर्वाधिक सीजीपीए अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया. समारोह में धर्म समाज महाविद्यालय के 08, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के 04, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय की 03 विद्यार्थियों के साथ ही गगन कॉलेज आफ मैनेजमेंट, ज्ञान महाविद्यालय, अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं आईएमटी से टॉपर्स को चयनित किया गया है. इसके साथ ही मंडल के एटा, कासगंज एवं हाथरस के कई उच्च शिक्षा संस्थानों के टॉपर्स को भी स्वर्ण पदक प्रदान किए गए. पदक पाने वालों में 22 छात्राएं और 19 छात्र सम्मिलित हैं.

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यपाल उत्तर प्रदेश एवं कुलाधिपति राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय की शिक्षा के प्रति भावुक प्रतिबद्धता का उदाहरण हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा कई बड़े बदलाव किए गए हैं. मैंने देखा है कि नाम, प्रमाण पत्र और मार्कशीट सभी इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपलोड किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जब वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे तो उन्होंने बड़ी दूरदर्शी तरीके से उनका साथ दिया था. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल सर्वाोच्च सद्गुण और प्रतिबद्धता के उदाहरण के साथ कुलाधिपति की भूमिका को परिभाषित कर रही हैं. उपराष्ट्रपति ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रहना होगा. अपने जीवन में 'एक पेड़ मां के नाम' अवश्य लगाएं.

ये भी पढे़ं: मेरठ में होगा दंगल, देश के 23 राज्यों से पहुंचेंगे 500 पहलवान, जानें कब तक चलेगी प्रतियोगिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget