एक्सप्लोरर

मेरठ में होगा दंगल, देश के 23 राज्यों से पहुंचेंगे 500 पहलवान, जानें कब तक चलेगी प्रतियोगिता

UP News: मेरठ में पांच दिन कुश्ती का दंगल होने जा रहा है. देश के कई राज्यों से बड़े बड़े पहलवान इस कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे. कुश्ती को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं.

Meerut News: मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के रुस्तम ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता होने जा रही है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु सहित 23 राज्यों के 414 खिलाड़ी और 93 कोच मेरठ आएंगे. 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर 19 में देश के जाने माने पहलवान शिरकत करेंगे. इन खिलाड़ियों का मेरठ में जोरदार स्वागत भी होगा. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. पहलवानों का स्वागत करने की पूरी तैयारी कर ली गई है.

मेरठ में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से शुरू होकर 27 अक्टूबर तक चलेगी. मंडल के हर जिले के छात्र छात्राओं को उद्घाटन और समापन समारोह के साथ खेल प्रतियोगिता देखने का मौका मिलेगा. इसके लिए 23 अक्टूबर को मेरठ, 24 को बुलंदशहर, 25 को गाजियाबाद, 26 को गौतमबुद्धनगर और बागपत, 27 अक्टूबर को हापुड़ जिले के 100 से लेकर 300 तक विद्यार्थियों के आयोजन स्थल पर बैठने की व्यवस्था की गई है.

235 कमरे कराए गए हैं बुक, खिलाड़ियों को लाने और छोड़ने की व्यवस्था
मेरठ में आने वाले पहलवानों के ठहरने और उन्हें लाने के जाने की व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए हैं. चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के आसपास प्रमुख होटलों में 235 कमरे आरक्षित किए गए हैं. सीसीएसयू और आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में 16 कमरे भी अतिथियों के लिए बुक किए गए हैं, एक कमरे में तीन खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था की गई है. खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से लाने और ले जाने के लिए 50 से ज्यादा गाड़ियां लगाई गई हैं. इसके लिए बकायदा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियों कोई कमी तो नहीं है. उसका जायजा लेने मेरठ के डीएम दीपक मीणा सीसीएसयू के रुस्तम ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम पहुंचे थे. उन्होंने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और कुछ खामियां मिलने पर नाराजगी भी जताई. डीएम दीपक मीणा का कहना है कि कुश्ती का बड़ा आयोजन है और मेरठ उसके लिए तैयार है. उन्होंने लोगों से अपील भी की है कुश्ती देखने लोग जरूर आएं और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाएं.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi में वजूखाने के ASI सर्वे कराने की मांग पर आज HC में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दी याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget