एक्सप्लोरर

Aligarh News: DIG ने कासगंज में की शांति समिति की बैठक, कहा- 'तमाशा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

बीते दिनों हुए उपद्रव को देखते हुए अलीगढ़ (Aligarh) रेंज के डीआईजी (DIG) दीपक कुमार ने मंगलवार को कासगंज (Kasganj) पहुंचे कर गंजडुंडवारा (Ganj Dundwara) कोतवाली में शांति समिति की बैठक की.

UP News: बीते शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव को देखते हुए अलीगढ़ (Aligarh) रेंज के डीआईजी (DIG) दीपक कुमार जिलों में दौरे कर रहे हैं. बड़ी मुस्लिम आबादी वाले शहरों में बैठ कर लोगों से बात कर रहे हैं. इसी क्रम में डीआईजी दीपक कुमार कासगंज (Kasganj) पहुंचे. कासगंज पहुंचकर डीआईजी ने सबसे पहले गंजडुंडवारा (Ganj Dundwara) कोतवाली में शांति समिति की बैठक की. शांति समिति की बैठक में सभी समुदायों से गणमान्य और जिम्मेदार लोग मौजूद रहे.

डीआईजी ने की बैठक
इस दौरान डीआईजी दीपक कुमार ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह और धार्मिक टीका टिप्पणी से बचें और माहौल खराब ना होने दें. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस देश में हिंदू और मुसलमान हमेशा साथ रहे हैं. उन्होंने आजादी से पहले और आजादी के बाद के कई उदाहरण लोगों के सामने रखें जो हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता की मिसाल रहे हैं. कोतवाली के बाद डीआईजी अलीगढ़ कासगंज पुलिस कार्यालय पहुंचे.

पुलिस कार्यालय पहुंच कर उन्होंने जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की, साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा की. गौरतलब है कि अलीगढ़ रेंज के ही जिले हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली में भी बीते शुक्रवार नमाज के बाद पथराव की घटना हुई थी. इसको लेकर पूरी रेंज में हड़कंप मच गया था. मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सख्ती बरत रही है.

Basti News: बस्ती पहुंचे Akhilesh Yadav बोले- सच्चा हिंदू कभी किसी के धर्म के खिलाफ नहीं बोलेगा

क्या बोले डीआईजी
डीआईजी दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे रेंज में गंजडुंडवारा जो कि एक पुराना कस्बा है. वहां पर मंगलवार को एक मीटिंग की गई, जिसमें की आम आदमी और जिम्मेदार लोगों के साथ एक संवाद बनाया गया. जनपद के सभी पुलिस अधिकारी एसपी साहब, एडीशनल एसपी, सीओ, एसएचओ और सभी लोग यहां पर उपस्थित थे. सभी समुदाय धार्मिक गुरु और उन सबसे जो सरकार की नीति हैं उसके बारे में उनको अवगत कराया गया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोगों ने स्पष्ट रूप से अवगत कराया है कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो किसी जाति, किसी धर्म और किसी मजहब का यदि वो सोशल मीडिया में किसी भी तरह की ऐसी पोस्ट और ऐसी बात डालेगा, जिससे की किसी की भी शान में गुस्ताखी होगी, उस पर पुलिस तत्काल एफआईआर दर्ज करेगी. उस पर कार्रवाई करेगी, यदि कोई भी आदमी कानून को अपने हाथ में लेगा कहीं गलत बयानी करेगा, कोई दूसरे राज्य दूसरे देश में कोई घटना हुई उसके आधार पर गंजडुंडवारा में कोई तमाशा करना चाहेगा, तो उसको भी नहीं बख्शा जाएगा. उस पर भी सख्त कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Azam Khan News: सपा विधायक आजम खान को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget