एक्सप्लोरर

Aligarh: अलीगढ़ में नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार, आरोपियों में एक महिला भी शामिल

UP News: अलीगढ़ पुलिस ने नकली नोट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच-पांच सौ के 40 नोट और 17800 के असली नोट बरामद किये हैं.

Aligarh News: अलीगढ़ में नकली नोटों से जुड़ा हुआ ऐसा मामला सामने आया है जिसको लेकर पुलिस भी असमंजस में थी. पुलिस को नकली नोट और असली नोट का मिलान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने जब एक-एक नोट का बारीकी से मिलान किया तो दूध का दूध पानी का पानी हो गया. वहीं पुलिस ने इस गैंग से जुड़ी हुई महिला को भी गिरफ्तार किया है. जिसने नकली नोटों को खफाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी.

पूरे मामले को लेकर बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे के लगभग अलीगढ़ के थाना लोधा कस्वा के साप्ताहिक बाजार में एक महिला व दो पुरुष के गैंग को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने पांच पांच सौ के नकली  नोट बरामद किए है. बताया जाता है कि महिला नकली नोट बैग से निकालकर बाजार में चलाने के बाद बदली हुई असली रकम को अपने पास रख लेती थी. कुल मिलाकर नकली 500 के नोट चलाकर 17 हजार 820 रुपए असली नोट प्राप्त कर लिए थे.

बाजार में किसी तरह दुकानदारों को नकली नोटों की भनक लग गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस को देखते ही महिला रफू चक्कर हो गई. पुलिस ने दो युवकों को मौके से पकड़ लिया है. काफी देर बाद भाग दौड़ करने के बाद महिला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों से 500 के 40 नकली नोट और 17800 असली नोट पुलिस ने बरामद किए हैं. वहीं खरीदा हुआ सामान तेल, शैंपू भी बरामद किया है. दोनों युवकों से दो बाइक और चार मोबाइल बरामद किये गये है. बाइक जोकि एटा से चोरी की बताई गई है.

हाथरस के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें दो पुरुष और एक महिला का नाम शामिल है. राजू पुत्र नाथूराम, सुखबीर सिंह पुत्र सोरन सिंह और सुधा पत्नी धर्मेंद्र के रूप में हुई है. सभी आरोपी हाथरस के रहने वाले हैं. राजू के खिलाफ हाथरस, बदायूं और अलीगढ़ में अलग-अलग धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.

वहीं कोतवाल लोधा राजवीर सिंह ने बताया कि देर शाम बाजार में कुछ लोगों के द्वारा नकली नोट चलाने की सूचना दी. इस सूचना वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश चंद्र व उनकी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक महिला मौके फरार हो गई थी जिसे बाद पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी एक गैंग के रूप में काम करते थे. जिनके पास से नकली नोट व असली नोट के साथ चोरी की बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ है. आरोपियों को कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर पुलिस पर लगा उत्पीड़न का आरोप, BJP नेता ने CM योगी से की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- 'हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये...'
दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- 'हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये...'
मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
सीएम धामी ने सुनी 'मन की बात', बोले- उत्तराखंड को पीएम मोदी से मिली वैश्विक पहचान
सीएम धामी ने सुनी 'मन की बात', बोले- उत्तराखंड को पीएम मोदी से मिली वैश्विक पहचान
मिडिल ईस्ट युद्ध का जिक्र कर अग्निवीर योजना पर गरजे अखिलेश यादव, कहा- फौज आगे बढ़कर...
मिडिल ईस्ट युद्ध का जिक्र कर अग्निवीर योजना पर गरजे अखिलेश यादव, कहा- फौज आगे बढ़कर...

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
धुरंधर: द रिवेंज या Duffer, Shahid Kapoor या Salman Khan, Makers ने किया बड़ा खुलासा
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा
बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
Embed widget