एक्सप्लोरर

अलीगढ़ पुलिस ने 25 हजार के इनामी सहित दो नशा तस्कर किए अरेस्ट, 27 किलो गांजा बरामद

UP News: अलीगढ़ पुलिस ने 25 हजार के इनामी सहित 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 27 किलो से ज्यादा गांजा पुलिस ने बरामद किया है. तस्करों के आपराधिक इतिहास हैं.

Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस गांजा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. उड़ीसा से गांजे की खेप लाकर अलीगढ़ सहित अन्य जनपदों में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी पर 25000 का इनाम भी घोषित किया जा चुका है साथ ही एक आरोपी पर लगभग 31 मुकदमे का लंबा चौड़ा अपराधी इतिहास है. पुलिस ने बदमाशों के पास 5 लाख से भी ज्यादा कीमत का गांजा जब्त कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के कोतवाली इगलास का है. पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ग्रामीण क्षेत्र ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के कारोबार में लिप्त दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी पर मथुरा पुलिस द्वारा 25, हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है. पुलिस ने दोनों को 27 किलो 510 ग्राम अवैध गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ा. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम हरीशचन्द्र पुत्र बृज किशोर (23 वर्ष) निवासी ग्राम कांका, थाना इगलास और दूसरा नाम कोमल बघेल पुत्र ओमप्रकाश (35 वर्ष), निवासी ग्राम कांका, थाना इगलास है.

क्या कहते है क्षेत्राधिकारी इगलास
क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त कोमल एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है. मथुरा के थाना जमुनापार में लूट की संगीन वारदात के चलते उस पर 25,000 का इनाम घोषित था. उन्होनें बताया कि आरोपी हरिश्चंद्र ने पूछताछ मे बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है और जब भी उड़ीसा या आंध्र प्रदेश की ओर जाता है, तो वहीं से गांजा खरीदकर लाता है. उसने कबूला कि इस बार अप्रैल में वह कटक (उड़ीसा) गया था और एक अनजान व्यक्ति से गांजा खरीदकर मई में इसे अलीगढ़ लाया था. इसके बाद वह अपने साथी कोमल के साथ इसे स्थानीय स्तर पर बेच रहा था.

आरोपी ने हरिश्चंद्र ने पुलिस को बताया कि बारिश का मौसम शुरू होने के कारण वह गांजे को सुरक्षित स्थान पर छिपाने ले जा रहा था, तभी पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया. वहीं कोमल का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर है. वह मथुरा, अलीगढ़ और आस-पास के जिलों में लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, हत्या और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे 29 से अधिक मामलों में वांछित रहा है. उसका आपराधिक रिकार्ड पुलिस की फाइलों में एक लंबी सूची के रूप में दर्ज है, जिससे साफ है कि वह क्षेत्र का बड़ा गैंगस्टर और नशा तस्कर है. गिरफ्तारी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 27 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ.

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत थाना इगलास में मुकदमा पंजीकृत किया है. इसके अतिरिक्त हरीशचन्द्र पर पहले से भी चोरी और मारपीट के केस दर्ज हैं, जबकि कोमल बघेल का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और गंभीर है.

ये भी पढ़ें: यूपी के भदोही में पति ने पत्नी का काटा गला, खुद सिंदूर पीकर की आत्महत्या की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget