एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में होली और जुमे की नमाज को लेकर बढ़ी सुरक्षा, मस्जिदों के बाहर रहेगा कड़ा पहरा

UP News: होली और जुमा एक दिन होने के कारण अलीगढ़ में प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है. शहर को नौ सेक्टरों विभाजित किया गया है. हर सेक्टर में सुरक्षा की जिम्मेदारी एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है.

Aligarh News: अलीगढ़ शिक्षा और ताले के लिए प्रसिद्ध है, इस बार एक विशेष कारण से चर्चा में है. होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण अलीगढ़ प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का फैसला किया है. प्रशासन ने अलीगढ़ शहर को 9 सेक्टरों में विभाजित कर दिया है. हर सेक्टर में सुरक्षा की जिम्मेदारी एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है. इसके अलावा, पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के जवानों की भी तैनाती की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

दरअसल पूरा मामला अतिसवेंदनशील जिलों में शुमार अलीगढ़ का है, जहां एक ही दिन पर दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं, इसलिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया है. मौजूदा  सरकार के आदेशानुसार, होली के दिन संवेदनशील इलाकों में पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है. हर सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है, जो हालात पर नजर रखेंगे और तत्काल निर्णय लेने में सक्षम होंगे.

ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी चौक-चौराहों की निगरानी
प्रमुख चौराहों, मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी. इसके अलावा, कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. प्रशासन और पुलिस ने पीस कमेटी (शांति समिति) के साथ कई बैठकें की हैं, जिनमें आम जनता, धार्मिक नेता और समाजसेवी शामिल रहे. इन बैठकों में लोगों से शांति बनाए रखने और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है. 

होली के अवसर पर यातायात प्रभावित ना हो, इसके लिए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लगाया जाएगा. जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है, इसलिए प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहता. पिछले वर्षों में, होली के दौरान कुछ स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव की घटनाएं सामने आई थीं. इन्हीं घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर रुख अपनाया है.

संवेदनशील मस्जिदों के बाहर तैनात रहेगी पुलिस
एडीएम सिटी ने जानकारी देते हुए कहा, "होली और रमजान दोनों के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. शहर को 9 सेक्टरों में विभाजित कर हर सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ पीएसी भी तैनात की गई है. संवेदनशील मस्जिदों के बाहर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी. जिन मस्जिदों पर तिरपाल ढकने की जरूरत है, उन्हें पहले ही चिन्हित कर लिया गया है. सभी समुदायों के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है."

ये भी पढ़ें: होली और जुमा विवाद में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की एंट्री, कहा- 'मोहब्बत एक तरफ से नहीं हो सकती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget