एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में पानी की समस्या पर वार्ड पार्षद को बनाया बंधक, कहा- 'पहले समस्या का हो समाधान'

UP News: अलीगढ़ में पानी की समस्याओं को लेकर वार्ड 51 की जनता ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कारियों ने वार्ड को बंधक बनाकर समस्या के समाधान करने की मांग की.

Aligarh News: अलीगढ़ में गर्मी विकराल रूप ले रही है, तापमान बढ़ने से जनता काफी परेशान है. गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं लेकिन गर्मी से बचने का सबसे बड़ा उपाय पानी है और सबसे ज्यादा पानी की ही जरूरत पड़ती है लेकिन जनता पानी की समस्या से बहुत परेशान है. पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद को बंधक बनाकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

अलीगढ़ नगर निगम स्मार्ट सिटी के दावे तो कर रहा है लेकिन जमीन स्तर पर कुछ और ही है. लोग अपने ही वार्ड के पार्षदों को खरी खोटी सुनाने से नहीं चूकते पार्षदों के घर का भी घेराव किया जाता है. वार्ड नंबर 51 में जनता के द्वारा पार्षद के हाथ पैर बांधकर रोड पर बिठाकर विरोध प्रदर्शन किया. जनता ने कहा कि हमने इन्हें वोट दिया है हमारे लोग पानी के लिए बूंद बूंद को तरस रहे हैं लेकिन पानी की समस्या दूर नहीं हो रही है. जब अधिकारी के पास जाते हैं तो वह आश्वासन देकर वापस लौटा देते हैं. पार्षद को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों से बात कर जल्द से जल्द पानी की समस्या को निपटने का वादा किया. तब जाकर जनता ने पार्षद को छोड़ा.

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने क्या कहा?
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि पिछले 7 महीने से हमारे वार्ड में पानी नहीं आ रहा है हमने पार्षद से लेकर नगर निगम तक इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. हमारे बच्चे पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं. हमें पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है.इससे परेशान होकर हमने पार्षद को बंधक बना रखा है जब तक पानी नहीं मिलेगा पार्षद को नहीं छोड़ा जाएगा.

वार्ड नंबर 51 के पार्षद उम्मीद आलम उर्फ राजा भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि जब मुझे पता चला कि मेरी जनता के द्वारा पानी के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है. मैं तुरंत ही जनता के बीच पहुंच गया जनता ने आक्रोशित होकर मेरे हाथ पैर बांध दिए. मैंने जनता से काफी गुजारिश की मैं अधिकारियों से बात करता हूं जनता ने आक्रोशित होकर कहा कि हमने तुम्हारे द्वारा नगर निगम पहुंचाकर काफी शिकायत कर दी लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. अब जब तक आपको नहीं छोड़ा जाएगा तब तक पानी की समस्या नहीं खत्म होती.

ये भी पढ़ें: नोएडा पुलिस ने चार वाहन चोर किए गिरफ्तार, शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget