एक्सप्लोरर

नोएडा पुलिस ने चार वाहन चोर किए गिरफ्तार, शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी

Noida News: डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि पहले मामले में नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 11 मोटरसाइकिल, 3 स्कूटी, 1 ई-रिक्शा, 2 चाकू बरामद हुए.

UP News: नोएडा जोन 1 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 30 से ज्यादा चोरी के दो पहिया वाहन बरामद हुए हैं. पकड़े गए आरोपियों में से एक अनूप मावी पर एनसीआर में वाहन चोरी के 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. नोएडा जोन 1 पुलिस के थाना सेक्टर-113 और सेक्टर-39 थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की है. पकड़े गए आरोपी अपने शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दाम पर बेच दिया करते थे. ये चोर पहले रेकी करते थे और उसके बाद वाहनों को चुराते थे.

डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि पहले मामले में नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 11 मोटरसाइकिल, 3 स्कूटी, 1 ई-रिक्शा, 2 चाकू बरामद हुए. डीसीपी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सोम बाजार के पास से दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले दोनों शातिर चोर, अनिमेश उर्फ अन्नी व शिवम को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ दर्जनों मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. पुलिस कई दिनों से इनकी तलाश कर रही थी.

दूसरे मामले में थाना नोएडा सेक्टर-113 पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से चोरी की गयी 19 मोटरसाइकिल की बरामदगी हुई है. इन शातिर चोरों ने एनसीआर में वाहन चोरी के मामलों में पुलिस को परेशान कर रखा था.

डीसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सेक्टर-74/75 के चौराहे पर चेकिंग के दौरान बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर दो शातिर वाहन चोर, अनूप मावी और देव कुमार उर्फ देवा को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया. अनूप और देवा शातिर वाहन चोर हैं, जो एनसीआर में चोरी के मामलों को अंजाम देते आ रहे हैं. इनमें से अनूप मावी पर एनसीआर में चोरी के 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

'सरकार लंगड़ी है बैसाखी के सहारे चलेगी', नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी का PM मोदी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget