एक्सप्लोरर

अलीगढ़: नीट की छात्रा के साथ मनचले ने की मारपीट, एसपी सिटी कार्यालय के बाहर की छेड़छाड़

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया. मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने मामला दो समुदाय से होने पर तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी.

Aligarh News: अलीगढ़ में जहां एक ओर महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है वहीं उस अभियान को पैरों तले रौंदने का काम मनचलों के द्वारा किया जा रहा है. यही कारण है कि मनचलों के दिलों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. इसका सीधा उदाहरण एसपी सिटी कार्यालय के नजदीक से लगाया जा सकता है. जहां एसपी सिटी कार्यालय के नजदीक एक मनचले के द्वारा एक छात्रा को छेड़ना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपी के द्वारा छात्रा को बाइक पर बिठाने की कोशिश की गई.

इसी बीच छात्रा के साथ की गई मारपीट के दौरान छात्रा बेहोश हो गई. आसपास के लोगों के द्वारा आरोपी को मौके से पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा छात्र को हाथों में ले जाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जिसकी खबर जैसे ही परिजनों को हुई तो परिजन भी मौके पर पहुंचे उनके द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वहीं दूसरी ओर मामला गैर समुदाय के युवक के होने की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो मामला और भी ज्यादा गर्मा गया. इसके बाद पुलिस के द्वारा आनंन फानन में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला अति संवेदनशील जिलों में शुमार अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी इलाके के एसपी सिटी कार्यालय के नजदीक का है. जहां मालवीय पुस्कालय से नीट की तैयारी कर रही छात्रा को एक मनचला काफी दिनों से परेशान कर रहा था. छात्रा जब अपनी कोचिंग के बाद घर जाने के लिए ई-रिक्शा में पहुंची तो आरोपी के द्वारा छात्रा पर कमेंट कसना शुरू कर दिया. छात्रा ने विरोध किया तो छात्रा को ई-रिक्शा से खींचने की प्रयास ममचले ने किया तो छात्रा ने विरोध किया.

इसी दौरान छात्रा के साथ आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी जिससे छात्रा बेहोश हो गई. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया. वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने मामला दो समुदाय से होने पर तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

महाशिवरात्रि के दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे 8.29 लाख से अधिक श्रद्धालु, देर रात तक दिखी लंबी कतार

पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी राजीव द्वेदी के द्वारा बताया गया कि नीट की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ मनचले के द्वारा मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस ने प्राप्त तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आगे जांच शुरू कर दी है. पूरे मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget