एक्सप्लोरर

महाशिवरात्रि के दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे 8.29 लाख से अधिक श्रद्धालु, देर रात तक दिखी लंबी कतार

महाकुंभ से काशी में प्रवास कर रहे साधु संत नागा अपने अखाड़ो के शोभायात्रा के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची तो वहीं बाबा के कपाट के पास कतार में मौजूद श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई.

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन मंगलाआरती के बाद से ही भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया. इस बार काशी विश्वनाथ धाम में महाकुंभ की महाशिवरात्रि के तहत इस खास पर्व को मनाने की तैयारी रही और उसकी झलक भी देखने को मिली. प्राप्त जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि की रात्रि 10:00 बजे तक 8,29,708 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए बाबा विश्वनाथ के धाम में पहुंचे.

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. दोपहर 3:00 बजे तक काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की संख्या 4,56,589 रही, वहीं शाम 7:00 बजे तक 6,67,855 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे. 

जबकि रात्रि 10:00 बजे तक काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने वाले कुल दर्शनार्थियों की संख्या 829708 रही और अभी भी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है. इसी को ध्यान में रखते हुए बाबा काशी विश्वनाथ का कपाट भक्तों के लिए 32 घंटे से अधिक अवधि तक खुला रहेगा.

'25 लोगों की मौत मेरे...' मौनी अमावस्या पर भगदड़ का शिकार परिवार फिर महाकुंभ पहुंचा, बयां किया दर्द

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान काशी विश्वनाथ धाम से अलग-अलग तस्वीर भी सामने निकल कर आई. जहां एक तरफ प्रयागराज महाकुंभ से काशी में प्रवास कर रहे साधु संत नागा अपने अखाड़ो के शोभायात्रा के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे तो वहीं दूसरी तरफ मंदिर प्रशासन की तरफ से बाबा के कपाट के पास कतार में मौजूद श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई.

इससे पहले काशी विश्वनाथ धाम परिसर में ऐसी तस्वीर नहीं देखी गई. फिलहाल अभी माना जा रहा है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के बाद भी भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे. बता दें कि प्रशासन के ओर से श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूरी तैयारी की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget