एक्सप्लोरर

Aligarh: कट्टरपंथियों की धमकी के बाद भी मुस्लिम महिला ने नवरात्रि पर रखा व्रत, किया कन्या पूजन, साथ में रख रहीं रोजा

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सर्वधर्म सम्भाव की मिसाल पेश करती हुए मुस्लिम पति-पत्नी ने रामनवमी के दिन कन्या पूजन किया. यह जोड़ा हिंदु धर्म से जुडे़े अन्य त्योहारों को उत्साह के साथ मनाता है.

Aligarh News: अलीगढ़ में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर गणेश मूर्ति अपने घर में स्थापित कर कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं रूबी आसिफ खान (Rubu Asif Khan) ने पूरे नवरात्रि (Navratri) व्रत रखा और वह रोजे भी रख रही हैं. रूबी आसिफ खान ने गुरुवार को अपने घर में रामनवमी (Ramnavami) के अवसर पूरे विधि विधान से कन्या (Kanya Pujan) लांगुरा को जिमाया. रूबी और उनके पति आसिफ खान ने कन्याओं के परात में रखकर पैर धोए और रूमाल से पोंछ कर उनके चुनरी बांध उन को भोजन कराया. उसके बाद उनको गिफ्ट देकर विदा किया. इसके बाद रूबी आसिफ खान ने रोजे की नमाज भी अदा की. रूबी आसिफ खान भारतीय जनता पार्टी की जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष है.

रूबी आसिफ खान ने बताया, 'रामनवमी के व्रत पूरे हुए हैं, मैंने नौ व्रत रखे थे. कन्या पूजन भी किया था. उनके पैर धुलाए थे और उनको कुछ बांटा भी था. पूजा भी की थी जिस तरह से करती हूं. उसी तरह से पूरे व्रत रखे थे. रमजान तो पूरे चल रहे हैं. रोजा भी रख रही हूं. नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा की है. आज उसका समापन हुआ है तो उस पर पूजा की थी. कन्याओं को बुलाया था खाना खिलाया था उनके पैर धूलाये थे. उनको सामान भी दिया था. कट्टरपंथी मुसलमानों के लिए यही कहना चाहूंगा कि उनकी मानसिकता खराब है. सोच गलत हो चुकी है. वह सच्चे मुसलमान नहीं हैं. वह ऐसे पाखंडी हैं जो मुल्ला बने हुए हैं. फतवे देते हैं. हमेशा अच्छी बातों पर फतवा जारी कर देते हैं. मैंने जो भी काम किया है देश की एकता को बढ़ाने का काम किया. हिंदू मुस्लिम की एकता को बनाने के लिए काम किया.

जो हिंदू-मुस्लिम एकता नहीं चाहते वे फतवा जारी करते हैं- आसिफ
रूबी के पति आसिफ खान ने कहा, 'नवरात्रि के पावन पर्व का समापन था. श्रीराम नवमी के शुभ अवसर पर कन्या लांगुरा खिलाए थे. उनको भोजन कराया, प्रसाद वितरण किया और गिफ्ट भी वितरण किया. मेरी पत्नी रूबी आसिफ खान यह आयोजन हर तीज-त्योहार पर करती रहती है. वह नमाज भी पढ़ती हैं और व्रत भी रखती हैं. रोजे भी रखती हैं. कई फतवे धारी फतवा भी जारी करते हैं जो हिंदू-मुस्लिम एकता नहीं चाहते.'

ये भी पढ़ें-

UP Nikay Chunav: क्या बीजेपी के साथ निकाय चुनाव लड़ेंगे ओम प्रकाश राजभर? इस कदम ने बढ़ा दी अटकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget