एक्सप्लोरर

UP News: AMU में छात्रों का हंगामा, प्रॉक्टर टीम से हुई धक्का मुक्की, रखी ये मांग

AMU News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. छात्र लंबे से इंडो स्लामिक सब्जेक्ट को 11वीं के एन्ट्रेंस एग्जाम में वापस लाने की मांग कर रहे हैं.

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) में लंबे समय से इंडो स्लामिक सब्जेक्ट को 11वीं के एन्ट्रेंस एग्जाम में वापस लाने की मांग छात्रों के द्वारा की जा रही है लेकिन इस मांग को पूरा नही किया गया. यही कारण है छात्रों के द्वारा एंट्रेंस एग्जाम से पहले हिंदू इस्लामी सब्जेक्ट को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर सही जवाब न देने के आरोप लगाए हैं.

छात्रों का कहना है कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया जबकि कमेटी के द्वारा इंडो इस्लामिक सब्जेक्ट को हटाया गया. उसे समय अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का प्रशासन कहां था. उनके द्वारा सिलेक्शन कमिटी पर भी सवालिया निषाद खड़े किए हैं. छात्रों का कहना है सिलेक्शन कमेटी के द्वारा इंडो इस्लामिक सब्जेक्ट को हटाने पर सहमति कैसे प्रदान की गई, यह गंभीर विषय है. छात्रों ने इसको लेकर आरोप लगाते हुए बड़ी रणनीति से बताया है. छात्रों ने रजिस्टर कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टीम के साथ छात्रों की नोकझोक हो गई, जिस पर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की.

छात्र कर रहे इंडो इस्लामिक सब्जेक्ट हटाने का विरोध 
छात्र नेताओं से जब बातचीत की गई तो उनके द्वारा बताया गया एएमयू में एक मुद्दा जोर-जोर से चल रहा है जिसको लेकर छात्रों के द्वारा पैदल मार्च करते हुए इंडो इस्लामिक सब्जेक्ट को 11वीं के एन्ट्रेंस एग्जाम से हटाने पर कड़ा विरोध किया है. आज दर्जनों छात्र प्रदर्शन करते हुए रजिस्टार ऑफिस पहुंचे. इस बीच एएमयू प्रशासन और छात्रों के बीच कहा सुनी और धक्का मुक्की हो गई.

मौजूद छात्रों का कहना है छात्र 11वीं क्लास के इस्लामिक सिलेबस हटाए जाने को लेकर कई बार प्रदर्शन और ज्ञापन भी दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई इसका हल नहीं निकला है. इस मांग को लेकर आज छात्र वीसी से मिलने के लिए पहुंच रहे थे तभी प्रोक्टर की टीम ने रजिस्टार ऑफिस के गेट पर ही उन्हें रोक लिया इस दौरान छात्र और प्रौक्टर टीम के बीच में धक्का मुक्की हो गई छात्रों को काफी समझाने का प्रयास किया गया छात्र चेतावनी देते हुए अपनी अपनी क्लासों में चले गए छात्रों ने एएमयू पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं,

प्रॉक्टर वसीम अली ने दी ये जानकारी
वहीं पूर्व वाइस प्रेसिडेंट छात्र नेता हमजा सुफियान के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिस तरीके से इस्लामी सिलेबस हटाने का मामला सामने आया है यह कहीं ना कहीं सोचने का विषय है यह नहीं हटाया जाना चाहिए क्योंकि इस सब्जेक्ट में इस्लाम से जुड़ी बातें सभी छात्रों को पढ़ाई जाती हैं क्या इस्लाम क्या है चाहे वह हिंदू हो चाहे मुस्लिम सभी को हर धर्म के बारे में जानकारी होनी चाहिए. मेरी प्रौक्टर साहब से भी बात हुई है इसमें कोई ना कोई निर्णय निकलेगा लेकिन इसमें कहीं ना कहीं एएमयू की मनमानी चल रही है क्योंकि छात्रों की कोई यूनियन नहीं है इसलिए किसी मसले में उन्हें नहीं जोड़ा जाता अगर यूनियन होती तो ऐसा कभी नहीं होता छात्रों की भी राय ली जाती

प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया गया के कुछ छात्र हैं जो आए दिन एक ही मसले को लेकर लगातार आते रहते हैं. कोई अगर मसला है तो उसमें समय लगता है उसी को लेकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. इस्लामी चैप्टर हटाए जाने को लेकर कमेटी भी बना दी गई थी कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द ही सौपेगी. इस मामले की जानकारी वाइस चांसलर के जहन में भी है. वह भी इस बारे में कमेटी से रिपोर्ट मांग रही है लेकिन छात्र हर दूसरे दिन उसी को लेकर आ जाते हैं. ये छात्रों को बरगलाने का काम कर रहे हैं क्योंकि यह लाइब्रेरी पर पहुंचकर इस तरीके से हरकतें करते हैं लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों की पढ़ाई में भी परेशानी होती है.

ये भी पढ़ें: UP Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 25 घायल, बस के ऊपर पलटी ट्रक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget