एक्सप्लोरर

AMU की पूर्व छात्रा के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शोध ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

UP News: एएमयू की पूर्व छात्रा सबा इशरत ने वृद्ध वयस्कों में मस्तिष्क की संरचना और कार्य पर भांग के उपयोग के प्रभावों का शोध करने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक शोध का नेतृत्व किया.

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के साथ हर रोज नई उपलब्धियां जुड़ती हुई नजर आ रही हैं. अब एक नई उपलब्धि भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के साथ जुड़ चुकी है. एएमयू में पढ़ने वाली वह पूर्व छात्रा जिसके ने एक ऐसा शोध किया है. जिसके बाद अपने देश के साथ-साथ अन्य देशों के लिए भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की यह छात्रा एक अलग नजीर बन चुकी है जिसको लेकर एएमयू प्रबंधन ने इस छात्रा के शोध को लेकर खुशी जाहिर की है

दरअसल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सबा इशरत ने वृद्ध वयस्कों में मस्तिष्क की संरचना और कार्य पर भांग के उपयोग के प्रभावों का शोध करने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक शोध का नेतृत्व किया. सबा के इस  शोध को दुनिया भर के विभिन्न मीडिया आउटलेट्स ने कवर किया है, जिसमें ठडश्र मेंटल हेल्थ जर्नल भी शामिल है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके निष्कर्षों को मान्यता प्रदान की है और सार्वजनिक नीति के लिए इस कार्य के महत्व को उजागर किया है.

एएमयू से हासिल की डिग्री
ऑक्सफोर्ड में अपनी डी.फिल. शुरू करने से पहले, सबा इशरत ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक और मास्टर डिग्री और ट्रेंटो विश्वविद्यालय (इटली) से संज्ञानात्मक तंत्रिका विज्ञान में दूसरी मास्टर डिग्री प्राप्त की. यह उल्लेख करना आवश्यक है कि चिकित्सा और मनोरंजन के उद्देश्यों के लिए इसके वैधीकरण के बाद से दुनिया भर में भांग का उपयोग बढ़ गया है, फिर भी वृद्ध वयस्कों में मस्तिष्क पर इसके प्रभावों का कम अध्ययन किया गया है.

सबा इशरत के नेतृत्व वाली टीम ने भांग के उपयोग और मस्तिष्क की संरचना और कार्य के बीच संबंधों पर अब तक का सबसे बड़ा अवलोकन विश्लेषण किया. यह शोध इस संदर्भ में कार्य-कारण का आकलन करने के लिए आनुवंशिक डेटा का उपयोग करने वाला पहला शोध भी है. अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि जीवन भर भांग का उपयोग बाद के जीवन में मस्तिष्क की संरचना और कार्य के कई उपायों से जुड़ा हुआ है, जिसमें विशिष्ट मस्तिष्क क्षेत्रों में कम सफेद पदार्थ की अखंडता और कमजोर आराम-अवस्था कार्यात्मक कनेक्टिविटी शामिल है.

हालांकि, अध्ययन के आनुवंशिक विश्लेषण ने इन देखे गए संबंधों के बीच एक कारण संबंध का समर्थन नहीं किया.अपनी डीफिल की पढ़ाई के साथ-साथ, सबा सेंट क्रॉस कॉलेज में जूनियर डीन, सेंट एडमंड हॉल के क्रिएटिव ब्रेन सेंटर की समिति सदस्य और सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ एडिक्शन की छात्र सहयोगी हैं.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद उपचुनाव: BJP की 3 बार खराब हो चुका खेल, सपा ने फिर चला है दांव, जानें क्यों दिलचस्प है चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget