एक्सप्लोरर

Aligarh: हॉस्टल में नहीं मिल रहा अच्छा खाना, मेल स्टाफ बनाते हैं वीडियो, AMU की नाराज छात्राओं ने VC आवास को घेरा

UP News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. हाथ में बैनर लिए ये छात्राएं वीसी के आवास के बाहर जुटीं और प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद ही लौटीं.

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) की अजीजुन निशा हॉल की छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर वाइस चांसलर आवास का घेराव किया. छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्टल की प्रोवोस्ट सही खाना उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं. जब भी इसकी शिकायत होती है. वह कहती हैं उनके पास फंड नहीं है. लड़कियों ने यह भी आरोप लगाया कि मेल स्टाफ उनके वीडियो बनाते हैं. छात्राओं की मांग है कि हॉस्टल के प्रोवोस्ट को पद से हटाकर किसी और को नियुक्त किया जाए. लड़कियां काफी देर तक वीसी आवास के बाहर बैठे रहीं. अंत में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों ने उनको आश्वासन दिया कि वह खुद जाकर मौके पर जांच करेंगे जिसके बाद लड़कियां वहां से उठ गई.

मामले पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि यह बेगम अजीजन निशा हॉल की कुछ लड़कियां हैं. 10-12 लड़कियां हैं. इनकी अपनी कुछ शिकायतें हैं. उनकी शिकायत डाइनिंग हॉल, साफ-सफाई को लेकर है. इसके साथ ही वे प्रोवोस्ट की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं. इसलिए वे वीसी आवास का घेरवा करने आई थीं.  रजिस्ट्रार भी मौके पर मौजूद थे. सभी लोग मौजूद थे और हमने उनसे बात की है. रजिस्ट्रार साहब ने इस बात का आश्वासन दिया है कि खुद आकर उनकी समस्याएं देखेंगे और उनकी समस्याओं का हल निकालेंगे. 

प्रोग्राम में लड़कियों का मेल स्टाफ ने बनाया वीडियो
प्रॉक्टर ने बताया कि छात्र-छात्राओं के जो भी नियम हैं उनको पूरा किया जाएगा. यह बच्चियां प्रोवोस्ट को हटाने की बात कर रही हैं, लेकिन प्रोवोस्ट को ऐसे नहीं हटाया जाता. उनसे कहा गया है कि वे अपनी समस्याओं को रखें और उसका हल निकाला जाएगा. उसके हल के लिए सभी लोग तैयार हैं जो भी बच्चों की परेशानी है उसको दूर करने की पूरी-पूरी कोशिश की जाएगी. लड़कियां यहां पर आई थीं और अधिकारियों से बातें कर रही हैं. वीडियो बनाने के सवाल पर प्रॉक्टर ने कहा कि कोई प्रोग्राम हो रहा था. उस प्रोग्राम का किसी मेल कर्मचारी ने वीडियो बना लिया था. उसकी भी जांच की जाएगी. और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी गलती ना हो. 

ये भी पढ़ें-

अयोध्या के ऋषि सिंह 'Indian Idol-13' के विजेता बनने पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget