एक्सप्लोरर

AMU कैंपस में दो भाईयों पर हुई फायरिंग में एक की इलाज के दौरान मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दूसरा भाई

Aligarh muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीते दिनों दो भाईयों पर हुई फायरिंग मामले में एक भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई है. जबकि दूसरे की हालत स्थिर है.

AMU Firing: बीते दिनों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैम्पस में दो कर्मचारियों पर हुई फायरिंग मामले में घायल एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि दूसरी की हालत स्थिल बनी हुई है. इन दोनों सगे भाईयों पर उस वक़्त हमला किया गया था जब वो मेडिकल कॉलोनी के पास ऑफिस जा रहे थे. इस मामले में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आगे की कार्यवाई की जा रही है. 

पूरा मामला जिला अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस का है जहां 24 जुलाई को तीन बाइकसवार बदमाशों ने यूनिवर्सिटी के दो कर्मी सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. जिसमें दोनों भाई नदीम और कलीम घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इनसे से नदीम महबूब की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई है. जबकि दूसरे भाई कलीम महबूब की हालत स्थिर है. 

कैंपस के अंदर हुआ था हमला
खबर के मुताबिक दोनों भाई जवां थाना इलाके के रहने वाले थे. मौजूदा समय में सिविल लाइन थाना इलाके के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नौकरी मिलने के बाद से कैंपस में ही रहते थे. दोनों की गाँव के ही कुछ लोगों से आपसी रंजिश चल रही थी. जिसके बाद दूसरे पक्ष ने उन पर कैंपस के अंदर ही फायरिंग कर दी थी. इस घटना में नदीम महबूब के पेट में गोली लगी. जबकि कलीम महबूब के सिर के पास से गोली छूकर निकल गई. 

पुलिस ने मृतक नदीम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण करा दी है. एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि नदीम की हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी. देर रात्रि में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी. जिसके बाद डॉक्टरों ने कोशिश की लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका है. 

एएसपी अलीगढ़ अमृत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई की सुबह यूनिवर्सिटी कैम्पस में 3 हमलावारों ने यूनिवर्सिटी में ही कार्यरत दो लोगों को गोली मार दी थी. दोनों ही घायलों को तत्काल उसी दौरान इलाज के लिए यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान नदीम की मौत हो गई. तीनों ही हमलावरों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है.

माता प्रसाद पांडेय के LOP बनने से खुश नहीं मायावती? अखिलेश यादव पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget